UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया।आप आपना रिजल्ट upmsp.edu.in , upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा लखनऊ स्थित लोक भवन मीडिया सेंटर में शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा द्वारा की गई। इस बार 10वीं-12वीं की परीक्षा एक साथ 18 फरवरी को शुरू हुई थीं। 10वीं की परीक्षा 3 मार्च जबकि इंटर की परीक्षा 6 मार्च को समाप्त हुई थी।
Recommended Video

इससे पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'मेरे प्यारे बच्चों, आज यूपी बोर्ड का परीक्षाफल आना है। वैसे परीक्षा व परीक्षाफल आत्म विश्लेषण का माध्यम मात्र हैं। अतः प्रत्येक परीक्षाफल को सहजतापूर्वक स्वीकार करना ही श्रेष्ठ है। प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी को मनोनुकूल परीक्षाफल की प्राप्ति हो'।
वहीं यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजों के आने से पहले ही टॉपर्स के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बड़ी सौगात देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि यूपी बोर्ड में दसवीं और बारहवीं में टॉप करने वाले बीस-बीस छात्र-छात्राओं के घर तक सरकार शानदार पक्की सड़क बनाएगी। इसके साथ ही सड़क का नाम भी मेधावी छात्र-छात्राओं के नाम पर रखा जाएगा।
बता दें कि, इससे पहले रिजल्ट प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड के मुख्यालय से घोषित किया जाता रहा है। लेकिन इस बार परिणामों की घोषणा लखनऊ से की गई है। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 30.24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जबिक 12वीं बोर्ड की परीक्षा में करीब 25.86 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से लगाए गए लॉकडाउन की वजह से कॉपियों का मूल्यांकन देर से हुआ है जिसकी वजह से रिजल्ट लगभग 1 महीने की देरी से जारी किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications