मायावती को अखिलेश के शॉल गिफ्ट करने पर यूपी भाजपा अध्यक्ष ने दिया आपत्तिजनक बयान

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों से पहले यूपी में अखिलेश यादव और मायावती के साथ आने के बाद सत्ताधारी दल बीजेपी और सपा-बसपा नेताओं के बीच बयानबाजी और भी तेज हो गई है। कई दफे ये बयानबाजी विवादों का कारण भी बनी है और इस क्रम में नया नाम बीजेपी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का है। महेंद्र नाथ पांडेय ने लखनऊ के गेस्टहाउस कांड के संदर्भ में आपत्तिजनक बयान दिया है।

गेस्टहाउस कांड के संदर्भ में आपत्तिजनक बयान

गेस्टहाउस कांड के संदर्भ में आपत्तिजनक बयान

एएनआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में महेंद्र नाथ पांडेय कह रहे हैं, 'सोशल मीडिया पर मैंने देखा एक युवक ने पोस्ट कर दिया कि अखिलेश जी, मायावती जी को शॉल पहना रहे हैं, जिसपर नौजवान लिखता है नीचे- अखिलेश के मुंह से... ये वही शॉल है, जो गेस्ट हाउस में पिता जी ने उतारा था।' गौरतलब है महेंद्र नाथ पांडेय चंदौली लोकसभा सीट से सांसद हैं।

बीजेपी विधायक साधना सिंह ने भी आपत्तिजनक भाषा का किया था इस्तेमाल

1995 के गेस्टहाउस कांड को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी पर तंज किया था। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पोस्ट का जिक्र किया था। बता दें कि इसके पहले अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती की पार्टी के बीच गठबंधन पर बीजेपी विधायक साधना सिंह ने आपत्तिजनक बयान दिया था।

सपा-बसपा गठबंधन के बाद यूपी में सियासत तेज

सपा-बसपा गठबंधन के बाद यूपी में सियासत तेज

साधना सिंह ने कथित रूप से मायावती की तुलना किन्नरों से की थी जिसको लेकर विवाद काफी बढ़ गया था। बाद में विवाद बढ़ता देख साधना सिंह ने अपने बयान के लिए माफी मांगी थी। वहीं, साधना सिंह ने इस बयान के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर पलटवार किया था। उन्होंने बीजेपी नेताओं की भाषा पर सवाल उठाए थे।

साधना सिंह का सिर कलम करने वाले को 50 लाख रुपये का इनाम- बसपा नेता

साधना सिंह का सिर कलम करने वाले को 50 लाख रुपये का इनाम- बसपा नेता

साधना सिंह के बयान पर विवाद बढ़ गया था और बसपा नेताओं ने इसकी तीखी आलोचना की थी। जबकि मायावती के करीबी माने जाने वाले नेता ने एक कदम आगे बढ़कर और भी ज्यादा भड़काऊ बयान दे दिया। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के पूर्व विधायक विजय यादव ने कहा था कि जो कोई बीजेपी नेता साधना सिंह का सिर कलम करेगा तो उसे 50 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+