यूपी: भाजपा की नई टीम का ऐलान, देखिए किन चेहरों को मिली है जगह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नोएडा से भाजपा विधायक और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही विधानपरिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य और विजय बहादुर पाठक समेत कुल 16 लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी में जेपीएस राठौर और अमरपाल मौर्य समेत सात लोगों को महामंत्री बनाया गया है। मनीष कपूर वाराणसी और संजीव अग्रवाल बरेली को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। आइए देखते हैं नई कार्यकारिणी में कौन-कौन शामिल हुए हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष
लक्ष्मण आचार्य (वाराणसी), पंकज सिंह (नोएडा), विजय बहादुर पाठक (लखनऊ), सलिल विश्नोई (कानपुर), दयाशंकर सिंह (बलिया), कांता कर्दम (मेरठ), देवेंद्र चौधरी (मेरठ), सुरेंद्र नागर (नोएडा), सतपाल सैनी (मुरादाबाद), पद्मसेन चौधरी (बहराइच), नीलम सोनकर (आजमगढ़), कमलावती सिंह (कानपुर), प्रकाश पाल (कानपुर), संतोष सिंह (लखनऊ), ब्रजबहादुर उपाध्याय (हाथरस), सुनीता दयाल ( गाजियाबाद)
प्रदेश महामंत्री
जेपीएस राठौर (शाहजहांपुर), गोविंद नारायण शुक्ल (अमेठी), अश्वनी त्यागी (मेरठ), अमरपाल मौर्य (प्रतापगढ़), सुब्रत पाठक (कन्नौज), अनूप गुप्ता (लखीमपुर), प्रियंका रावत (बाराबंकी)
प्रदेश मंत्री
त्रयंबक त्रिपाठी (संतकबीर नगर), सुभाष यदुवंश (बस्ती), संजय राय (गाजीपुर), चंद्रमोहन सिंह (बुलंदशहर), देवेश कोरी (कानपुर), शंकर गिरी (वाराणसी), अंजुला माहौर (आगरा), अशोक जाटव (चित्रकूट), प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रुखाबाद), मीना चौबे (वाराणसी), रामचंद्र कनौजिया (लखनऊ), शकुंतला चौहान (लोनिया) (गोरखपुर), अनामिका चौधरी (निषाद) (प्रयागराज), पूनम बजाज (अलीगढ़)
कोषाध्यक्ष
मनीष कपूर (वाराणसी), संजीव अग्रवाल (बरेली)












Click it and Unblock the Notifications