Indian Railway: दिल्ली से UP-Bihar के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, चेक करें रूट, टाइमिंग और पूरा शेड्यूल
Indian Railway, Summer Special Trains: गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। स्टेशनों पर होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के लिए कई समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इस पहल की सबसे खास बात यह है कि इन ट्रेनों को प्रमुख स्टेशनों जैसे आनंद विहार और नई दिल्ली से जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना काफी बढ़ गई है।
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार-जोगबनी, नई दिल्ली-सुपौल और अलीपुरद्वार-गोरखपुर जैसे रूटों पर ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमति कुमार ने यह जानकारी न्यूज-18 को दी। आइए जानते हैं इन ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट व टाइमिंग क्या है?

1. आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी स्पेशल (04008/04007)
- कब-कब चलेगी: 11 जुलाई 2026 तक हर शनिवार को (सिर्फ 23 मई को नहीं चलेगी)।
- समय: आनंद विहार से सुबह 08:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 03:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी।
- वापसी: हर रविवार शाम 06:30 बजे जोगबनी से चलकर तीसरे दिन सुबह 03:00 बजे दिल्ली आएगी।
- इन शहरों से गुजरेगी: गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, गोंडा और गोरखपुर।
- कोच की जानकारी: इसमें कुल 19 डिब्बे होंगे, जिसमें एसी, स्लीपर और जनरल क्लास की सुविधा मिलेगी।
2. नई दिल्ली-सुपौल डेली स्पेशल (04072/04071)
- कब-कब चलेगी: 15 जुलाई 2026 तक रोज चलेगी (सिर्फ 21 से 25 मई के बीच बंद रहेगी)।
- समय: नई दिल्ली से रात 09:35 बजे निकलकर तीसरे दिन सुबह 06:35 बजे सुपौल पहुंचेगी।
- वापसी: हर सुबह 07:45 बजे सुपौल से चलकर अगले दिन दोपहर 03:00 बजे दिल्ली आएगी।
- मेन स्टॉपेज: अलीगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, छपरा और बरौनी।
- कोच की जानकारी: इस ट्रेन में कुल 16 डिब्बे होंगे।
3. अलीपुरद्वार-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल (05055)
- कब चलेगी: 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 03 मई (केवल रविवार को)।
- समय: अलीपुरद्वार से सुबह 10:00 बजे चलकर अगले दिन रात 09:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- रूट: न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सीवान, थावे और कप्तानगंज।
- फायदा: यह ट्रेन बंगाल और बिहार के यात्रियों को सीधे गोरखपुर से जोड़ेगी।
क्या है रेलवे की सलाह?
भीड़ से बचने के लिए रेलवे ने अपील की है कि यात्री पहले से ही अपना कंफर्म टिकट बुक करा लें। आप IRCTC की वेबसाइट या स्टेशन काउंटर से टिकट ले सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications