यूपी चुनाव परिणाम- मुस्लिम विधायकों की संख्या घटकर एक तिहाई

समाजवादी पार्टी के टिकट पर 16, बहुजन समाज पार्टी के पाँच और कांग्रेस के दो मुस्लिम प्रत्याशियों को जीत मिली है।

उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में केवल 24 मुस्लिम विधायक चुने जा सके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में ये संख्या 69 थी। यानी पिछले चुनाव के मुकाबले मुस्लिम विधायकों की संख्या घटकर लगभग एक तिहाई रह गई है। समाजवादी पार्टी के टिकट पर 16, बहुजन समाज पार्टी के पाँच और कांग्रेस के दो मुस्लिम प्रत्याशियों को जीत मिली है।

एक मुस्लिम मतदाता
Reuters
एक मुस्लिम मतदाता

आज़म ख़ान और मुख़्तार अंसारी ने सीटें बचाईं

  • समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान रामपुर से नवीं बार निर्वाचित हुए।
  • उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म ख़ान ने स्वार सीट से पहली बार जीतकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।
  • मऊ सीट से मुख़्तार अंसारी लगातार पाँचवीं बार विधायक चुने गए।
  • उन्होंने चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा था।
आज़म ख़ान
BBC
आज़म ख़ान

दलगत स्थिति

  • 24 मुस्लिम विधायकों में सबसे ज़्यादा 16 विधायक समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुने गए हैं।
  • पिछली विधानसभा में समाजवादी पार्टी के मुस्लिम विधायकों की संख्या 42 थी।
  • बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर केवल पाँच मुस्लिम उम्मीदवारों को जीत मिल सकी।
  • बीएसपी को इस बार चुनाव में केवल 19 सीटें मिल सकी हैं।
मुख़्तार अंसारी
HARSH JOSHI
मुख़्तार अंसारी
  • पिछली विधानसभा में पार्टी के 17 मुस्लिम विधायक थे।
  • पार्टी ने इस बार लगभग 100 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।
  • कांग्रेस के केवल दो मुस्लिम उम्मीदवार जीत सके।
  • नई विधानसभा में कांग्रेस को मात्र सात सीटें मिली हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+