सुन लो भइया, लड़कियों की किडनेपिंग में आगे यूपी-बिहार
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) शादी के लिए लड़कियों की किडनेपिग के मामलों में उम्मीद के मुताबिक यूपी और बिहार बाकी राज्यों से आगे रहे। इनके बाद असम का नंबर है। हालांकि असम की पहले इस तरह की इमेज नहीं रही है।
यूपी में बीते साल 7338 लड़कियों की किडनेपिंग के केस दर्ज हुए। बिहार में 4641। असम में करीब 3388। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरों ने लड़कियों की बीते साल यानी 2014 में किडनेपिंग से जुड़े आंकड़े जारी किए। इनमें यूपी, बिहार और असम आगे रहे।
फर्जी केस भी
हालांकि लखनऊ में तैनात एक आला पुलिस अफसर ने कहा कि बहुत सारे किडनेपिंग के मामले फर्जी भी होते हैं। यानी इनमें लड़की अपने मित्र या होने वाले पति के साथ घर से भाग जाती है। उसके घर वाले पुलिस में उसके अपहरण की शिकायत दर्ज करवाते हैं।
मुलायम बोले एक महिला का चार लोग रेप नहीं कर सकते
मांगी फिरौती
पिछले साल देश में 77 हजार से कुछ अधिक किडनेपिंग के केस सामने आए। इनमें सिर्फ 676 में फिरौती मांगी गई। असम में किडनेपिंग के 632 मामलों में कत्ल हुआ। इसके बाद यूपी रहा। यूपी में 539 मामलों में कत्ल हुआ। ये आंकड़े यूपी में अखिलेश यादव सरकार और बिहार में नीतीश कुमार की कलई खोलने के लिए काफी हैं।













Click it and Unblock the Notifications