दिल्ली विधानसभा में हंगामा, सोमनाथ भारती पर फेंकी गई लिपस्टिक और चूडि़यां

भाजपा विधायक आरपी सिंह ने सोमनाथ भारती पर चूडियां और लिपस्टिक फेंकी तो कांग्रेस के विधायक आसिफ मोहम्मद ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के टेबल पर अदरक रख दिया। जानकारी के मुताबिक हंगामे के दौरान विधानसभा स्पीकर का माइक भी तोड़ दिया गया। मालूम हो कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा जनलोकपाल विधेयक पेश करने के लिए बुलाए गए दिल्ली विधानसभा सत्र का आज पहला दिन था। आज का दिन पूरी तरह से हंगामे के साथ शुरू हुआ।
दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के सदस्य अफ्रीकी महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के लिए कानून मंत्री सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग करने लगे। उल्लेखनीय है कि सोमनाथ कथित मादक पदार्थो एवं देह व्यापार की शिकायत मिलने के बाद दक्षिणी दिल्ली के एक इलाके में आप कार्यकताओं के साथ आधी रात को एक घर कार्यवाही करने पहुंच गए थे, जिस पर काफी विवाद हुआ था। सभापति एमएस धीर को तीन बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, क्योंकि जब भी कार्यवाही शुरू होती भाजपा सदस्य हंगामा मचाकर सदन की कार्यवाही नहीं चलने दे रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications