कश्‍मीर में अब आर्मी कैंप में दाखिल होने की कोशिशें, लैंडलाइन कनेक्‍शन बैन

श्रीनगर। हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत को 10 दिन होने वाले हैं लेकिन घाटी के हालात सुधरने की बजाय, बिगड़ते ही जा रहे हैं। ताजा खबरों में नार्थ कश्‍मीर के बांदीपुरा जिले में जहां भीड़ के आर्मी कैंप पर हमले की कोशिशों की खबरें हैं तो वहीं पीडीपी के विधायक मोहम्मद खलील बंध पर हमले की जानकारी भी आ रही है।

kashmir-unrest

अब तक 39 मौतें

ताजा हालातों को देखने के बाद केंद्र सरकार ने घाटी के लिए सीआरपीएफ की 2000 टुकड़‍ियों को भेजने का फैसला किया है। आपको बता दें कि आठ जुलाई को वानी को एक एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। उसके अगले दिन यानी नौ जुलाई से ही यहां पर हिंसा जारी है जिसमें अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। एक नजर डालिए घाटी के हालातों से जुड़ी 10 अपडेट्स पर।

  • बांदीपोर में भीड़ के आर्मी कैंप में दाखिल होने की कोशिशों के बाद सुरक्षाबलों को फायरिंग करनी पड़ी।
  • इस फायरिंग में तीन लोगों के घायल होने की खबरें हैं।
  • केंद्र सरकार की ओर से 2000 सीआरपीएफ जवानों की टुकड़ियो को रवाना किया गया है।
  • पिछले हफ्ते सरकार ने 2800 टुकड़ियों को पुलिस की मदद के लिए भेजा था।
  • ताजा हिंसा से पहले कश्मीर के कर्फ्यू वाले इलाकों में अब लैंडलाइन कनेक्शन को भी बैन कर दिया गया है।
  • पूरे कश्‍मीर में 60 बटालियन तैनात हैं और हर बटालियन में 1000-1000 जवान हैं।
  • घाटी के 10 जिलों में कर्फ्यू लागू है जिसकी वजह से लोगों को खाने-पीने की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
  • आठ दिनों से बीएसएनएल के अलावा बाकी मोबाइल टेलीफोन सर्विस सस्‍पेंडेड हैं।
  • पूरी घाटी में ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा में कटौती की गई है।
  • 17 दिनों की छुट्टियों के बाद 19 जुलाई से स्‍कूलों को खुलना था लेकिन अब 25 जुलाई से खुलेंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+