KGMU के CMS बोले- उन्नाव रेप पीड़िता की हालत नाजुक, परिजन ले जा सकते हैं दूसरे अस्पताल
लखनऊ: उन्नाव रेप पीडि़ता की हालत को लेकर केजीएमयू हॉस्पिटल ने बड़ा बयान दिया है। केजीएमयू के सीएमस डॉक्टर एसएन शंखवार ने बताया कि पीड़िता और उसके वकील की हालत बेहद गंभीर है। दोनों ही वेंटिलेटर पर हैं। अगर उनके परिजन चाहे को उन्हें किसी और अस्पताल ले जा सकते हैं। हमने उनके परिजनों को बता दिया है। पीड़िता को को फ्रैक्चर हैं और फीमर इंजरी, चेस्ट इंजरी और सिर में भी चोटें आई हैं।

'साजिश की संभावनाओं की भी जांच'
लखनऊ के एडीजी (लखनऊ रेंज) राजीव कृष्णा ने हादसे को लेकर कहा कि पूरी जांच के दो पहलू हैं, पहला हादसा और दूसरा साजिश। जहां तक हादसे की बात है तो फॉरेंसिक डिटेल एग्जामिनेशन और रीक्रिएशन हो रहा है और इसके अलग-अलग पहलुओं पर भी जांच हो रही है। उन्होंने आगे बताया कि इसकी भी जांच की जा रही है कि किस एंगल से कौन सी गाड़ी आ रही थी, और उनकी स्पीड क्या थी। उन्होंने बताया कि हालत गंभीर होने की वजह से उसका बयान दर्ज नहीं हो पाया है।

विधायक के खिलाफ एफआईआर
उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत होने के बाद हादसे को लेकर बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश का केस दर्ज कर लिया गया है। विधायक के खिलाफ एफआईआर पीड़िता के चाचा ने दर्ज कराई है। गौरतलब है कि पीड़िता के चाचा फिलहाल रायबरेली की जिला जेल में कैद हैं। एफआईआर में विधायक कुलदीप सिंह, उनके भाई मनोज सेंगर भी नामजद हैं। इस मामले में 10 नामजद और 15-20 अन्य अज्ञात के खिलाफ के केस दर्ज है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने बताया कि उन्नाव रेप केस की पीड़िता अपने परिवार और वकील के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही थी। रास्ते में उसकी कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई है, जबकि पीड़िता और वकील की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कहा कि वाहन विपरीत दिशा में आ रहे थे और बारिश की वजह से कम दृश्यता के कारण आपस में टकरा गए।

महिला ने विधायक पर लगाया है रेप का आरोप
गौरतलब है कि उन्नाव में माखी पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया कि उन्नाव के बांगरमऊ से चार विधायक के बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर ने साल 2017 में अपने आवास पर उसके साथ बलात्कार किया था। पीड़िता ने जब योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर कथित रूप से आत्मदाह का प्रयास किया था। तब ये मामला सामने आया था।












Click it and Unblock the Notifications