बीजेपी की प्रवक्ता ने कहा, यूपी को बचा लीजिए मोदी जी, योगी सरकार के कामकाज पर सवाल
दीप्ति भारद्वाज ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अचानक हुए घटनाक्रम दुर्भाग्यपूर्ण हैं। संगठन की 2019 की योजना पर पानी फेरने वाले हैं। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह दोनों से कहा है कि उत्तर प्रदेश को बचा लीजिए
नई दिल्ली। यूपी बीजेपी की प्रवक्ता दीप्ति भारद्वाज ने सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला है और राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा है कि सरकार के फैसले शर्मसार करने वाले है। बीजेपी की मीडिया पैनलिस्ट दीप्ति भारद्वाज ने उन्नाव मामले को लेकर कई ट्वीट किए हैं और सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मामले में पार्टी और सरकार की छवि को बचाने की अपील की है। उन्नाव रेप कांड को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने अपनी सरकार को ही कोसा है। भाजपा प्रवक्ता ने ट्वीट करके कहा कि अमित शाह जी यूपी को बचा लीजिए।

'उत्तर प्रदेश में अचानक हुए घटनाक्रम दुर्भाग्यपूर्ण हैं'
दीप्ति भारद्वाज ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अचानक हुए घटनाक्रम दुर्भाग्यपूर्ण हैं। संगठन की 2019 की योजना पर पानी फेरने वाले हैं। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह दोनों से कहा है कि उत्तर प्रदेश को बचा लीजिए, सरकार के निर्णय शर्मसार कर रहे हैं। ये कलंक नहीं धुलेंगे। आपके साथ हम सबके सपने चूर चूर होंगे। दीप्ति भारद्वाज के इस ट्वीट के बाद से भाजपा प्रदेश संगठन और सरकार के बैकफुट पर आने के संकेत मिल रहे हैं। सरकार द्वारा जिस प्रकार से इस पूरे घटनाक्रम पर कार्रवाई के बजाय लीपापोती करने की कोशिश की जा रही है उसको लेकर बीजेपी प्रवक्ता का यह ट्वीट काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

'तुरंत विधायक के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए था'
उन्नाव रेप मामले में दीप्ति भारद्वाज ने कहा है कि मेरे हिसाब से सरकार को तुरंत विधायक के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए था। समाज में अगर हम महिला सम्मान की बात करते हैं। तीन तलाक के मुद्दे पर हम महिलाओं की लड़ाई लड़ रहे हैं। बार-बार कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इस दिशा में मोदीजी का एक प्लान ऑफ एक्शन है। अमित शाह जी स्वयं पार्टी को इस दिशा की ओर ले जा रहे हैं। उस बीच इस तरह की खबरें हमें बैकफुट पर लाती हैं।

'संगठन और उत्तर प्रदेश की जनता सब के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है'
वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि सरकार का निर्णय संगठन और उत्तर प्रदेश की जनता सब के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। ऐसे में सरकार को आगे आते हुए कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, जिसमें चाहे विधायक ही क्यों न हो। पीड़िता के पिता की जेल में हुई मौत पर वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जानी चाहिए।
-
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
West Bengal Elections 2026: 'ममता के घर में मोदी', पीएम आज तीन रैलियों को करेंगे संबोधित -
Dr. Dharmshila Gupta: कौन हैं डॉ. धर्मशीला गुप्ता? वार्ड पार्षद से राज्यसभा तक, अब बिहार CM रेस में नाम आगे -
Indian Iron Dome: UP में बनेगा भारत का अपना आयरन डोम! मिसाइल-ड्रोन से करेगा रक्षा, कौन बनाएगा और कहां बनेगा? -
गोंडा में दुखद घटना: बिजली का तार गिरने से व्यक्ति की मौत -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications