शोभन सरकार से डरे मोदी, नतमस्तक होने पर भी नहीं मिली माफी

सोभन सरकार की नाराजगी देखते हुए मोदी ने फौरन ट्वीट कर उनसे माफी मांगी और कहा कि मै उनकी तपस्या और त्याग को प्रणाम करता हूं, लेकिन मोदी के माफीनामे के बावजूद भी उन्हें माफी नहीं मिली। नरेंद्र मोदी को शोभन सरकार की नाराजगी के आगे घुटने टेकने पड़े। मोदी ने न सिर्फ एक नेता को भेजकर शोभन सरकार से सुलह की कोशिश की। बल्कि ट्वीट कर उनकी तारीफ के पुल बांधे। लोकिन शोभन सरकार की ओर से उन्हें माफी नहीं मिली है।
शोभन के प्रवक्ता ओम महाराज के मुताबिक उनके गुरु इस बात से नाराज हैं कि मोदी ने सपने से खुदाई की बात कैसे कही। जबकि खुदाई वैज्ञानिक आधार पर हो रही है। मोदी को भेजी अपनी चिट्ठी में संत शोभन ने काले धन के मामले पर एनडीए सरकार पर भी उंगली उठाई है।











Click it and Unblock the Notifications