उन्नाव गैंगरेप मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- 2 मई तक सौंपे प्रगति रिपोर्ट, विधायक को सिर्फ हिरासत में ना रखें, गिरफ्तार करें
उन्नाव गैंगरेप मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा0 2 मई तक सौंपे प्रगति रिपोर्ट,
Recommended Video

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश स्थित उन्नाव गैंगरेप मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि 2 मई तक उसे पूरी प्रोग्रेस रिपोर्ट सौंपी जाए। हाईकोर्ट की इलाहाबाद पीठ ने कहा है कि अदालत जांच की निगरानी करेगी। अदालत ने कहा है कि विधायक को सिर्फ हिरासत में ना लिया जाए बल्कि उसे गिरफ्तार किया जाए। गौरतलब है कि गुरूवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में रिपोर्ट दायर की है जिसमे कहा गया है कि उसके पास उन्नाव गैंगरेप के मामले में कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं है। साथ ही यूपी सरकार ने कहा है कि जांच में अगर विधायक के खिलाफ सबूत मिलेगा तो उनके खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी।

बता दें कि आज सुबह ही सीबीआई ने आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को हिरासत में ले लिया है। सेंगर के खिलाफ सीबीआई ने तीन मामले दर्ज किए हैं और उनसे पूछताछ हो रही है। वहीं सेंगर के रिश्तेदार ने दावा किया है कि उन्होंने खुद ही इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी, जिसके बाद सीबीआई आज सुबह हमारे घर आई थी और सेंगर को सीबीआई हेडक्वार्टर बात करने के लिए लेकर गई।
गुरूवार को हाईकोर्ट ने कहा था कि आखिर अभी तक आरोपी विधायक क्यों गिरफ्तार नहीं हुआ। कोर्ट ने एक घंटे के भीतर राज्य सरकार के वकील से इस मामले में जवाब देने को कहा था। जिसके बाद राज्य सरकार के जवाब दाखिल करने के बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था और आज इस मामले में 2 बजे फैसला सुनाने की बात कही थी।
गौरतलब है कि गैंगरेप पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और आनन-फानन में योगी सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। लेकिन जांच के बाद इस मामले में सही कार्रवाई नहीं करने वाले तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications