Unlock 5.0: आज हो सकता है अनलॉक 5 की गाइडलाइंस का ऐलान, मिल सकती हैं ये छूट
Unlock 5.0: आज हो सकता है अनलॉक 5 की गाइडलाइंस का ऐलान, मिल सकती हैं ये छूट
नई दिल्ली। कोरोना संकट के कारण देश में लगाए गए लॉकडाउन के बाद अब देश में अनलॉक की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। अनलॉक 4 की समयसीमा 30 सितंबर को खत्म हो रही है। ऐसे में 1 अक्टूबर 2020 ने अनलॉक 5 की नई गाइडलाइंस का पालन होगा। Unlock 5.0 की नई गाइडलाइंस का ऐलान आज हो सकता है। अनलॉक 5 की नई गाइडलाइंस में कई तरह की छूट मिलने की उम्मीद है। अक्टूबर में दुर्गापूजा, दिवाली, छठ जैसे कई बड़े त्योहार है, ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार फेस्टिव सीजन को देखते हुए अनलॉक 5 में कई छूट दे सकती है।
Recommended Video
Unlock 5.0: आज हो सकता है अनलॉक 5 की गाइडलाइंस का ऐलान, मिल सकती हैं ये छूट | वनइंडिया हिंदी

मिल सकती है ये छूटे
माना जा रहा है कि अनॉक 5 में सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, इंटरटेनमेंट पार्क को खोलने की छूट मिल सकती है। बंगाल सरकार ने पहले ही 1 अक्टूबर से सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति दे दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि 1 अक्टूबर से सख्त नियमों के साथ सिनेमा हॉल और थियेटरों को खोलने की अनुमति मिल सकती है। वहीं पर्यटन सेक्टर की स्थिति को सुधारने के लिए अनलॉक 5 में ट्यूरिज्म सेक्टर में और छूट मिलने की उम्मीद है। वहीं स्कूल-कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों को खोलने को लेकर सरकार अनलॉक 5 में फैसला ले सकती है।












Click it and Unblock the Notifications