Unlock- 4 के तहत 100 नई स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में भारतीय रेलवे, जानिए पूरी डीटेल
नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की कि कोरोनो वायरस महामारी के बीच यात्रियों को उनके गृह राज्यों में लौटने के लिए और अधिक विशेष ट्रेनों की योजना बनाई जा रही है। रेल मंत्रालय ने कहा है कि और अधिक स्पेशल ट्रेनों पर विचार किया जा रहा है और इसके लिए राज्य सरकारों से सलाह-मशविरा जारी है। वायरस संक्रमण की वजह से मार्च अंत से ही पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बंद है। अभी रेलवे केवल 230 स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, जिनमें 30 राजधानी हैं।
Recommended Video

फेस्टिव सीजन में शुरू होंगी नयी स्पेशल ट्रेनें
आने वाले महीनों में दशहरा, दीपावली, छठ पूजा जैसे कई त्योहार आने वाले हैं, जिनमें यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। सीमित ट्रेन संख्या की वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कत न हो इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ज्यादा विशेष ट्रेनों का संचालन करने पर विचार कर रहा है। पीटीआई के मुताबिक रेलवे अधिक डिमांड वाले क्षेत्रों में यात्रियों का आवागमन सुगम करने के लिए और अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है।

गृह मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय रेलवे की तरफ से जल्द करीब 100 और ट्रेनें चलाने की घोषणा हो सकती है। जिन 100 ट्रेनों को चलाने की तैयारी है, उन्हें भी 'स्पेशल' ही रखा जाएगा। यह ट्रेनें इंटरस्टेट चलेंगी और इंफ्रास्टेट भी होंगी। रेल मंत्रालय इन ट्रेनों के संबंध में राज्य सरकारों से चर्चा कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, रेल मंत्रालय को गृह मंत्रालय से अनुमति का इंतजार है। घोषणा अनलॉक 4 के नवीनतम दिशानिर्देशों के तहत, महामारी के बीच अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए सरकार ने देश भर में कई प्रतिबंधों में ढील दी है।

लोकल ट्रेनों को लेकर भी जल्द ही ऐलान हो सकता है
केंद्र सरकार ने अनलॉक 4 के तहत सितंबर के दूसरे हफ्ते से मेट्रो रेल सेवाएं शुरू करने की अनुमति दे दी है तो बड़े पैमाने पर वर्कफोर्स एक जगह से दूसरी जगह जाएगी। भारतीय रेलवे ने पिछले महीने घोषणा की थी कि सभी नियमित यात्री ट्रेनें, जो पहले 12 अगस्त तक निलंबित थीं, को "अगली सूचना तक निलंबित" रखी गई हैं। रेलवे की योजना कुछ सब-अर्बन ट्रेनों को शुरू करने की भी है, यानि लोकल ट्रेनों को लेकर भी जल्द ही ऐलान हो सकता है। फिलहाल 230 ट्रेनें चलाई जा रही हैं, लेकिन देश के कई हिस्सों में अभी ट्रेन सेवाएं नहीं शुरू हुईं हैं।












Click it and Unblock the Notifications