'अनलॉक' हो रहा देश, इन राज्यों को छोड़कर आज से देशभर में लॉकडाउन में ढील
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन 5 को अनलॉक 1 का नाम दिया गया है। यानी देश अब बंद से धीरे-धीरे खुलने की दिशा में बढ़ रहा है। सरकार द्वारा गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। लॉकडाउन 5 में लोगों को कई छूट मिली है तो वहीं कुछ पाबंदियां अभी भा जारी रखी गई है। अनलॉक 1 में सरकार ने आवाजाही को आसान कर दिया है और राज्यों के बीच आने-जाने के लिए ई पास( e pass) को खत्म कर दिया है, हालांकि राज्यों को छूट दी गई है कि वो अपने मुताबिक इस पर फैसला ले सकते हैं। केंद्र सरकार ने कंटेंटमेंट जोन तक अपनी पाबंदियों को सीमित रखा है, वहीं मॉल्स, धार्मिंक स्थल आदि खोलने के निर्देश दिए हैं।
Recommended Video

आज से खुला देश
केंद्र सरकार ने देशस को तीन चरणों में खोलने का फैसला किया है, जिसके पहले अनलॉक 1 की गाइडलाइन जारी की गई। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के बाद आज अनलॉक 1 का पहला दिन है। सोमवार 1 जून से पूरे देश में केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन लागू हो गए हैं, जो 30 जून तक जारी रहेंगे। नई गाइडलाइन में आज यानी 1 जून से लॉकडाउन में काफी हद तक ढील दी है। लोगों की आवाजाही को आसान कर दिया गया है। दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले लोगों के लिए बॉर्डर खोल दिए गए हैं, हालांकि कुछ राज्यों ने अभी भी सीमा को सील कर रखा है। महाराष्ट्र,तमिलनाडु ने इसकी मंजूरी नहीं दी है।

इन राज्यों में नहीं मिली छूट
जहां यूपी सरकार ने अपने प्रदेश में ई-पास सिस्टम को खत्म कर दिया है और अंतराज्यीय आवाजाही की छूट दी है तो वहीं यूपी गाजियाबाद में दिल्ली से सटे बॉर्डर को अब भी सील रखा गया है। दिल्ली से आवाजादी को रोकी गई है, क्योंकि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र और तमिलनाडु में अभी प्रतिबंध जारी रहेगा। दरअसल यहां कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इन राज्यों ने लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ा दिया है। वहीं बिहार सरकार ने भी प्रतिबंध को जारी रखने का फैसला किया है। वहीं उत्तर-पूर्व के कुछ राज्यों ने भी अंतरराज्यीय आवाजाही पर प्रतिबंध जारी रखने का फैसला किया है। वहीं मध्य प्रदेस सरकार ने 8 जून से इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट को अनुमति दी है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने भी अंतरराज्यीय आवाजाही पर प्रतिबंध बरकरार रखा है।

आज से खुलेंगे ट्यूरिस्ट प्लेस और ऑफिस
राजस्थान सरकार ने 1 जून से सभी पर्यटन स्थल खोलने का फैसला किया है। अभी पर्यटन स्थल पर मुफ्त में इंट्री देने का भी फैसला किया है।वहीं उत्तर प्रदेस समेत कई राज्यों में आज से सरकारी और निजी दफ्तरों को पूरी तरह खोला जाएगा। यूपी के सरकारी दफ्तरों में 100 फीसदी हाजिरी के साथ ऑफिस खोले गए हैं। हालांकि यहां तीन शिफ्ट में काम होगा ताकि भीड़ड कम हो और कर्मचारियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग लागू की जा सके।

आज से चलेंगी 200 ट्रेनें, यूपी में दौड़ेंगी बसें
वहीं आज से भारतीय रेलवे 200 यात्री ट्रेनों का परिचालन करने जा रही है। 21 मई से ही ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। वहीं इन ट्रेनों में अब तत्काल टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। वहीं एडवांस टिकट बुकिंग की अवधि को 30 दिन से बढ़ाकर 120 दिन कर दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में आज से बसें शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 जून से प्रदेश के अंदर बस सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है। वहीं सभी यूपी में सभी दुकानें सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे। वहीं हरियाणा सरकार ने 1 जून से अंतरराज्यीय सीमाओं को खोलने का फैसला किया है
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications