Unlock-1 के लिए केजरीवाल ने जारी की नई गाइडलाइन, जानिए अब दिल्‍ली में क्‍या-क्‍या खुलेगा

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया था। लॉकडाउन के चौथे चरण की मियाद खत्‍म हो गई है और आज से अनलॉक-1 शुरू हो गया है। इस बीच दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़े ऐलान किए हैं। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर बताया कि दिल्‍ली में क्‍या खुलेगा और क्‍या बंद रहेगा। केजरीवाल ने कहा कि पहले दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर खोली जा रही थीं लेकिन अब सभी दुकानें खुल सकती हैं। विस्‍तार से जानिए अनलॉक-1 में दिल्‍ली में क्‍या खुलेगा और क्‍या रहेगा बंद।

Recommended Video

    Unlock 1 : Arvind Kejriwal से सुन लीजिए Delhi में क्या खुलेंगे और क्या रहेंगे बंद | वनइंडिया हिंदी
    Unlock-1 के लिए केजरीवाल ने जारी की नई गाइडलाइन, जानिए अब दिल्‍ली में क्‍या-क्‍या खुलेगा

    • दिल्ली में अभी तक जितनी चीजें खुली हैं (लॉकडाउन 4 में), वो खुली रहेंगी।
    • बार्बर और सैलून खोले जाएंगे। लेकिन स्‍पा बंद रहेगा।
    • ऑटो, ई रिक्शा में सीट के मुताबिक सवारी बैठेगा।
    • रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू। सिर्फ बहुत जरूरी काम से ही निकल सकेंगे।
    • फोर व्हीलर और टू व्हीलर पर सीट के मुताबिक सवारी बैठेगी।
    • अब मार्केट में सभी दुकान खुलेगी। पहले ऑड ईवन के आधार पर खुल रही थीं।
    • अब सारी इंडस्ट्री खुलेगी।
    • कल APP लांच करेंगे जिसमें हॉस्पिटल की जानकारी होगी।

    इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने जो सबसे बड़ा फैसला लिया है वो दिल्‍ली बॉर्डर को लेकर है। केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली के बॉर्डर को अब अगले एक हफ्ते के लिए सील किया जा रहा है। आपको बता दें कि दिल्‍ली से सटे यूपी के नोएडा, गाजियाबाद ने पहले ही अपनी सीमा को बंद कर रखा है।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपका ये मुख्यमंत्री आपको विश्वास दिलता है की अगर आपको कोरोना हो जाता है तो आपके लिए दिल्ली के अस्पतालों में बेड की पर्याप्त व्यवस्था है। सीएम ने कहा कि दिल्ली दिल वालों की है। ये बॉर्डर खोल दिए जाते हैं तो देश भर के सभी लोग यहाँ के हॉस्पिटल में इलाज करवाने आएंगे। दिल्ली के हॉस्पिटल में कुछ टाइम तक सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज होना चाहिए। इसलिए एक सप्ताह के लिए ​दिल्ली के बॉर्डर सील किए जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+