'कभी फिल्म वाला आएगा, तो कभी क्रिकेटर..., अब PAK को करना होगा अलग-थलग', वीके सिंह का बड़ा बयान

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से साथ मुठभेड़ में 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर, एक प्रमुख रैंक के अधिकारी और एक पुलिस उपाधीक्षक शहीद हो गए। सैन्य अधिकारियों पर ये हमला इस हफ्ते हमला उस वक्त हुआ जब, सेना और आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक अनंतनाग जिले में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को घेरा गया था। लेकिन मुठभेड़ के दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और डीएसपी हुमायूं भट की मौत पर पत्रकारों के सवालों को जवाब दिया।

अनंतनाग में बुधवार को आतंकी हमले में सैन्य अधिकारियों की मौत पर डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी पुलिस और सेना के जांबाज अफसरों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और डीएसपी हुमायूं भट की अटूट वीरता को सच्ची श्रद्धांजलि, जिन्होंने इस चल रहे ऑपरेशन के दौरान सामने से नेतृत्व करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। हमारी सेनाएं दृढ़ संकल्प के साथ कायम हैं और उन्होंने उजैर खान सहित 2 एलईटी आतंकवादियों को घेर लिया है।"

 VK Singh on PAK

वहीं आतंकी मुठभेड़ में अधिकारियों की मौत को लेकर पत्रकारों के सवालों को जवाब देते हुए पूर्व जनरल वीके सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सैन्य अधिकारियों की मौत अपूर्णनीय क्षति है। केंद्रीय मंत्री ने कहा,"जब तक हम पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं करेंगे, वे सीधे-सीधे सामान्य बात समझेंगे। अगर हमें उन्हें दबाव में लाना है, तो हमें उन्हें अलग-थलग करना होगा।" जनरल वीके सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को ये जानने की जरूरत है कि जब तक वो खुद से सामान्य व्यवहार नहीं करता, कोई भी सामान्य रिश्ता स्थापित नहीं रह सकता।"

केंद्रीय मंत्री ने जोर देते हुए कहा, "पाकिस्तान को अलग कर दीजिए, तभी कुछ होगा। दबाव बनाना होगा। कभी कोई फिल्म वाला आएगा, कभी कोई क्रिकेट वाला आएगा। लेकिन हमें उन्हें अलग करना होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+