राहुल गांधी के मोदी सरकार पर लगातार हमला बोलने पर बिफरे केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, बोले...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कई दिनों से मोदी सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधते रहे हैं। फिर चाहे वो कोरोना वैक्सीन की कमी का मामला हो, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का या फिर बेरोजगारी का।
नई दिल्ली, 26 मई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कई दिनों से मोदी सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधते रहे हैं। फिर चाहे वो कोरोना वैक्सीन की कमी का मामला हो, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का या फिर बेरोजगारी का राहुल गांधी किसी भी मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरे बिना नहीं रहते। राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर रहना भाजपा सरकार में मंत्री वी मुरलीधरन को रास नहीं आया।

अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि राहुल गांधी पीएम मोदी और भारत सरकार पर लगातार हमला करते रहे हैं। दूसरी ओर उनके चुने हुए केरल के विपक्ष के नेता का कहना है कि महामारी में विपक्ष को सरकार को बिना शर्त समर्थन देना चाहिए। वह राज्य सरकार की आलोचना नहीं करना चाहते। मैं राहुल गांधी से पूछने चाहता हूं कि क्या आलोचना सिर्फ मोदी के लिए है?
यह भी पढ़ें: बुद्ध पूर्णिमा: राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं, मायावती ने कहा- संकट के इस दौर में इंसानियत ना भूलें
उन्होंने आगे कहा कि, 'त्रिवेंद्र के मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों ने कहा कि एक दिन एक मेडिकल कॉलेज में एक दिन में 70 मौतें हुईं और सरकार ने केवल 14 मौतें दिखाईं। केरल में विपक्ष इसे नहीं देख रहा है। विपक्ष के नेता इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। राहुल गांधी भी इस पर चुप हैं। कांग्रेस को इस पाखंड को खत्म करना चाहिए।'
वैक्सीन के मुद्दे पर लगातार हमलावर राहुल
देश में कोरोना वायरस वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण अभियान रफ्तार नहीं पकड़़ पा रहा है। इसको लेकर केंद्र सरकार की खूब किरकिरी हो रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को अपने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, 'टीकाकरण महामारी को नियंत्रित करने की कुंजी है लेकिन भारत सरकार को इसकी परवाह नहीं है।' इससे पहले राहुल गांधी ने कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर विदेशों से मिलने वाली मदद पर भी सवाल उठाए थे।
केरल में मंगलवार को कोरोना के 29,803 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 177 लोगों की मौत हो गई। यह संख्या सोमवार को सामने आए कोरोना के मामलों से काफी ज्यादा है। सोमवार को केरल में संक्रमण के 17,821 मामले सामने आए थे।












Click it and Unblock the Notifications