बुद्ध पूर्णिमा: राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं, मायावती ने कहा- संकट के इस दौर में इंसानियत ना भूलें
नई दिल्ली, मई 26। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है, "सबसे अंधेरी रात अज्ञानता है- गौतम बुद्ध"।

Recommended Video
Buddha Poornima: Rahul Gandhi ने दी शुभकामनाएं, Mayawati ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
राहुल गांधी के अलावा बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी हैं। मायावती ने कहा है कि कोरोना के इस विपदा काल में मैं सभी के बेहतर स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना करती हूं। मायावती ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में दानशीलता और इंसानियत को जिंदा रखना बहुत जरूरी है, जिसके लिए गौतम बुद्ध ने अपना सबकुछ त्याग दिया, तभी वो महामानवतावादी कहलाए। मायावती ने कहा है कि भगवान बुद्ध ने हमेशा सत्य, अहिंसा, भाईचारा व मानवता की आदर्श ज्योति को पूरी दुनिया में फैलाकर भारत को विश्व में जगदगुरु का सम्मान दिलाया।












Click it and Unblock the Notifications