राहुल गांधी से संस्कार की उम्मीद नहीं, आंख मारना महिला का अपमान: स्‍मृति ईरानी

नई दिल्‍ली। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को बातों-बातों में आंख मारने की आदत से बाज आने की सलाह दे डाली और कहा कि राहुल गांधी महिला और संसद का सम्मान करना सीखें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को न संसद की गरिमा का ख्याल है और न ही महिलाओं की इज्जत का। राहुल से संस्कार की उम्मीद तो नहीं है, लेकिन एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते वह संसद की गरिमा बनाए रखें।

राहुल गांधी से संस्कार की उम्मीद नहीं, आंख मारना महिला का अपमान: स्‍मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने कहा कि जब राफेल डील पर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण सदन में जवाब दे रही थीं, तो राहुल गांधी आंख मार रहे थे। उन्होंने कहा कि राफेल पर रक्षामंत्री जब संसद में जवाब दे रही थीं, तो राहुल सो रहे थे। प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी के आरोपों के जवाब में उन्होंने राहुल को ही नाकाबिल बता डाला। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राफेल पर रक्षामंत्री ने संसद में जवाब दिया, लेकिन तब राहुल गांधी सो गए। अब 48 घंटे बाद राहुल गांधी जागे हैं और सच सुनकर इतना प्रताड़ित हो गए कि झूठ का पुलिंदा बांधने लग गए।

इस दौरान केंद्रीय कपड़ा मंत्री ईरानी ने कानून व्यवस्था को लेकर केरल सरकार पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सूबे में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। केरल में न तो आम नागरिक सुरक्षित है और न ही देश का सांसद। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद वी मुरलीधरन के घर पर बम से हमला हो रहा है और सरकार तमाशा देख रही है। इस दौरान उन्होंने मीडिया को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नेशनल मीडिया दुनिया भर की खबर दिखा रही है, लेकिन एक राज्यसभा के घर पर हमले की खबर नहीं दिखा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+