Smriti Irani's Daughter Marriage: शाही अंदाज में हुई स्मृति ईरानी की बेटी की शादी, वायरल हुईं तस्वीरें
शेनल ने मुंबई और गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से स्नातक और जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी लॉ सेंटर,वाशिंगटन से मास्टर्स किया है तो वहीं अर्जुन भल्ला एक NRI हैं।

Smriti Irani Daughter Marriage: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शेनल ईरानी की शादी पूरे शाही अंदाज में धूम-धाम के साथ राजस्थान के खींवसर रिसोर्ट में परिवार वालों और नजदीकी रिश्तेदारो के बीच बुधवार को संपन्न हुई, इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस हाईप्रोफाइल शादी को मीडिया से काफी दूर रखने की कोशिश की गई। इस शादी में 50 से भी कम मेहमान शामिल हुए और जो लोग शामिल भी हुए उन्हें भी मोबाइल फोन यूज करने से मना किया गया था। हालांकि कहा जा रहा है कि ईरानी परिवार ने भले ही ये शादी बहुत ही लिमिटेड लोगों की उपस्थिति में की है लेकिन वो दिल्ली में ग्रैंड फंक्शन करने वाला है, फिलहाल इस बारे में परिवार की ओर से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लाल सुर्ख लहंगे -चुनरी में बहुत खूबसूरत दिखीं शेनल
इस शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें वर-वधू काफी सुंदर लग रहे हैं और दोनों शादी की रस्में पूरी करने के बाद किले की छत पर साथ में भी आए। लाल सुर्ख लहंगे -चुनरी में सजी स्मृति और जुबिन ईरानी की बेटी शेनल किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं तो वहीं सफेद शेरवानी में सजे उनके दामाद अर्जुन भल्ला भी किसी हीरो से कम नहीं लग रहे थे। तो वहीं स्मृति ईरानी भी लाल रंग की परंपरागत साड़ी में काफी सुंदर दिख रही थीं।

राजस्थानी परंपरा का पूरा पालन किया गया
इस पूरी शादी में राजस्थानी परंपरा का पूरा पालन किया गया, महल को फूलों से सजाया गया था, मेहमानों का स्वागत में हर पंरपरा का पूरी तरह से ख्याल रखा गया था।
शाही डिनर का आयोजन हुआ
सुबह महल में पहले चूड़ा रस्म हुई, फिर शाही लंच आयोजित किया गया, उसके बाद शाही महल के आंगन प्रांगण में शादी की सारी रस्में अदा की गई और उसके बाद शाही डिनर का आयोजन हुआ, जिसका जमकर मेहमानों ने लुत्फ उठाया।

मोना ईरानी की बेटी हैं शेनेल ईरानी
आपको बता दें कि शेनल ईरानी स्मृति ईरानी के पति जुबिन ईरानी और उनकी पहली पत्नी मोना ईरानी की बेटी हैं लेकिन शेनल और स्मृति के बीच एक कूल और खूबसूरत बॉंडिंग हैं, जो कि अक्सर उनकी शेयर की गई तस्वीरों में नजर भी आती हैं। जुबिन और स्मृति ईरानी को शादी से दो बच्चे जोर और जोइश हैं। शेनल और अर्जुन भल्ला की सगाई साल 2021 में दुबई में हुई थी।

शेनल की पूरी पढ़ाई-लिखाई मुंबई में हुई
शेनल ने मुंबई और गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से स्नातक और जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी लॉ सेंटर, वाशिंगटन से मास्टर्स किया है।
अर्जुन भल्ला एक NRI हैं
तो वहीं अर्जुन भल्ला एक NRI हैं, उनका जन्म टोरंटो, कनाडा में हुआ है और वो वहीं सैटेल हैं, पेशे से वो भी एडवोकेट हैं, उन्होंने टोरंटो में सेंट माइकल कॉलेज से एलएलबी किया है। दोनों के परिवार वालों की मर्जी से ही ये शादी संपन्न हुई है और दोनों ही फैमिली इस शादी से बहुत खुश है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications