'क्या आपकी मां ने बेच दिया था देश?' NMP पर राहुल गांधी के वार पर स्मृति ईरानी का पलटवार

नई दिल्ली, 24 अगस्त: मोदी सरकार की नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन (NMP) प्रोग्राम पर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का एक नारा था कि '70 साल में कुछ नहीं हुआ' और कल (23 अगस्त ) वित्त मंत्री ने जो भी 70 साल में इस देश की पूंजी बनी थी, उसे बेचने का फैसला ले लिया है, मतलब प्रधानमंत्री ने सब कुछ बेच दिया। अब राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनको जवाब दिया है।

Smriti Irani

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि

अगर राहुल गांधी को मोनेटाइजेशन से कोई समस्या है तो उन्हें यह समझाने की जरूरत है कि कांग्रेस के तहत मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मोनेटाइजेशन के बाद 8000 करोड़ रुपये जुटाए गए, क्या उनकी पार्टी देश बेच रही थी? क्या राहुल गांधी का यह आरोप है कि जिस सरकार को उनकी माताजी चला रही थीं। उनकी उनकी माता जी देश बेच रही थी।

स्मृति ईरानी ने कहा कि साल 2008 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के संदर्भ में एक आरएफपी तब घोषित हुआ, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। क्या राहुल गांधी का ये आरोप है कि जिस सरकार की मुखिया उनकी माता जी थी, वे सरकार देश बेचने का दुस्साहस कर रही थी। वहीं राहुल गांधी पर हमला करते हुए ईरानी ने कहा कि पारदर्शिता के साथ जिस सरकार ने राष्ट्र की तिजोरी को भरने का काम किया और कांग्रेस के लुटेरों से सुरक्षित किया। उस सरकार पर छींटाकशी करने का राहुल गांधी का प्रयास है।

इसके साथ ही स्मृति ईरानी ने बताया कि सोमवार को वित्त मंत्री ने जो घोषणा की। उसमें स्पष्ट कहा गया कि सरकार अपनी ऑनरशिप रिटेन करेगी और मॉनिटराइजेशन की प्रक्रिया में सरकार की ऑनरशिप को मेंटेन करने के साथ-साथ ये भी चिन्हित किया गया कि सभी राज्य अपने नोडल ऑफिसर इस प्रक्रिया के लिए घोषित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+