मोदी के मंत्री सत्यपाल सिंह बोले- कोई लड़की जींस पहन कर शादी की बेदी पर आए तो कितने लड़के उससे शादी करना चाहेंगे?
गोरखपुर। केंद्र सरकार में मंत्री और पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने लड़कियों से जुड़ा विवादित बयान दिया है। यहां गोरखनाथ मंदिर के ही महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के स्थापना दिवस पर सिंह छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई आदमी अगर कहने लगे कि वो जींस पहनकर किसी मंदिर का महंत बन जाउंगा तो क्या लोग पसंद करेंगे क्या? कोई पसंद नहीं करेगा। या कोई लड़की जींस पहनकर शादी की बेदी पर जाएगी तो कितने लड़के उससे शादी करना चाहेंगे?

गौरतलब है कि सत्यपाल सिं उत्तर प्रदेश के बागपत से लोकसभा सांसद हैं। वो संसदीय समिति (ऑफिस ऑफ प्रॉफिट) के सदस्य भी हैं। महाराष्ट्र काडर के आईपीएस ऑफिसर रहे सत्यपाल सिंह को 1990 के दौर में मध्यप्रदेश और आंध्र प्रदेश में नक्सली इलाकों में काम करने के लिए भारत सरकार की ओर से 2008 में आंतरिक सुरक्षा सेवा मेडल से भी नवाजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications