केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल असम से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए

गुवाहाटी, 27 सितंबर। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल असम से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं।इसके अलावा टीएमसी नेता सुष्मिता देव पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं।

pic

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम की राज्यसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था जिन्‍हें र्निविरोध चुना गया। विपक्ष ने सोनोवाल के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया था। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री ने असम विधानसभा में निर्वाचान अधिकारी दुलाल पेगू के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया था। पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा, अगप और यूपीपीएल वाले राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के सर्वसम्मत उम्मीदवार थे।

बिस्वजीत दैमारी के असम विधानसभा में चुने जाने के बाद उन्‍हें उच्च सदन से इस्तीफा देने के बाद से राज्यसभा की यह सीट खाली पड़ी थी। वो वर्तमान समय में विधानसभा अध्‍यक्ष पद पर आसीम हैं। सोनोवाल इस साल मई में लगातार दूसरी बार माजुली से विधानसभा से चुनाव जीते थे। 59 वर्षीय भाजपा नेता को जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में हुए थे। वहीं अब उन्‍हें राज्यसभा के लिए निविर्रोध चुन लिया गया है।

सोनोवाला को राज्यपाल बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, अगप नेता एवं कृषि मंत्री अतुल बोरा, यूपीपीएल नेता एवं हथकरघा और कपड़ा मंत्री यू जी ब्रह्मा, बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के प्रमुख प्रमोद बोडो, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलिता, और कैबिनेट मंत्री और भाजपा के तमाम नेता उनके साथ में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+