केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने क्वारंटाइन नियम तोड़ा, बोले- सरकार ने मुझे दी है छूट

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मामले 1.39 लाख के पार पहुंच गए हैं। जिसको रोकने के लिए सरकार ने 31 मई तक लॉकडाउन कर रखा है। इस बीच दो महीने बाद आखिरकार सोमवार से विमान सेवा का संचालन शुरू हो गया। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा दिल्ली से बेंगलुरु पहुंचे। इस दौरान वो इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में ना जाने की बजाए सीधे अपने घर रवाना हो गए। जिस पर विवाद खड़ा हो गया। आखिरकार बाद में उन्हें मीडिया के सामने आकर सफाई देनी पड़ी।

Sadananda Gowda

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंचते ही मंत्री सदानंद गौड़ा सीधे अपनी कार में बैठ गए। इस दौरान उनके निजी सचिव ने मीडिया को बताया कि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिस वजह से वो होम क्वारंटाइन में रहेंगे। कुछ देर बाद मामले में विवाद बढ़ता देख वो खुद मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैसे तो क्वारंटाइन का नियम सभी पर लागू है लेकिन कुछ लोगों को इसमें छूट है। केंद्रीय मंत्री होने के नाते मुझे क्वारंटाइन में ना रहने की छूट केंद्र और राज्य सरकार से मिली है। मेरे फोन मे आरोग्य सेतु ऐप भी है। इसलिए इसमें मुझे कोई मुद्दा नहीं दिखता। उन्होंने खुद की तुलना डॉक्टरों से करते हुए कहा कि डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और बाकी जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग क्वारंटाइन हो जाएंगे, तो कोरोना से लड़ाई कौन लड़ेगा।

क्या है कर्नाटक सरकार की गाइडलाइन?
कर्नाटक सरकार ने विमान सेवा शुरू होने से पहले क्वारंटाइन को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी थी। इसके मुताबिक महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु जैसे हाई रिस्क राज्यों से आने वाले लोगों को सात दिनों तक इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य है। इसके बाद उन्हें सात दिन घर पर क्वारंटाइन रहना होगा। वहीं अन्य राज्यों से आने वाले लोग 14 दिन घर पर क्वारंटाइन में रह सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+