रवनीत सिंह बिट्टू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान, कहा-'पप्पू अभी पप्पू ही है, पता नहीं किसके हाथों में खेल रहा'
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कड़ा बयान दिया है। बिट्टू ने राहुल के परिवार पर सिखों पर हमलों से जुड़े होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सांसद हैं और आज देश में विपक्ष के नेता हैं। लेकिन पप्पू ही हैं। पप्पू अभी बच्चा है। कोई नहीं जानता कि वह किसके हाथों में खेल रहा है।
एएनआई से बातचीत में मंत्री बिट्टू ने सुझाव दिया कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को राहुल गांधी की आलोचना से पहले उनके व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए। बिट्टू ने दावा किया कि राहुल अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान सिखों पर बार-बार हमले हुए। जिसका श्रेय वह राहुल के परिवार को देते हैं।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने साफ किया कि राहुल गांधी पर उनकी टिप्पणी नेता होने के नाते नहीं। बल्कि एक सिख होने के नाते की थी। उन्होंने अपने बयानों के लिए उनके खिलाफ दर्ज की गई किसी भी एफआईआर के प्रति उदासीनता जताई। बिट्टू ने राहुल पर अक्सर सिखों के खिलाफ बोलने का भी आरोप लगाया।
आपको बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर भाजपा नेताओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली आक्रामक भाषा पर चिंता जताई थी। पत्र में भविष्य में इस तरह की बयानबाजी से होने वाले संभावित खतरों के बारे में भी बताया गया था।
मंत्री बिट्टू ने राहुल गांधी को भारत में नंबर एक आतंकवादी करार देते हुए कहा कि उनके लिए इनाम रखा जाना चाहिए। उन्होंने राहुल की देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए उनकी लगातार विदेश यात्राओं और भारत के बारे में विरोधाभासी बयानों का हवाला दिया।
खड़गे ने अपने पत्र में भाजपा नेताओं खासकर उत्तर प्रदेश के नेताओं और केंद्र सरकार के रेल राज्य मंत्री की टिप्पणियों पर भी हैरानी। जिन्होंने विपक्ष के नेता को आतंकवादी कहा था।
बिट्टू ने राहुल की अमेरिका यात्रा की आलोचना करते हुए कहा कि इससे भारत के प्रति उनके प्रेम में कमी दिखती है। उन्होंने तर्क दिया कि इस व्यवहार से राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर भ्रम और गलतफहमी पैदा होती है।












Click it and Unblock the Notifications