'बिहार को फ्री वैक्सीन' मामले पर अब केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने दिया बड़ा बयान

भाजपा के घोषणा पत्र में बिहार के लोगों को कोरोना वायरस की फ्री वैक्सीन देने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में बिहार के लोगों को कोरोना वायरस की फ्री वैक्सीन देने का वादा करने के मामले पर भारतीय जनता पार्टी विवादों में है। इस मामले पर कांग्रेस, आरजेडी सहित विपक्ष की पार्टियां जहां भाजपा को घेरने में जुटी हैं तो वहीं एनडीए की पूर्व सहयोगी शिवसेना ने भी मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। विपक्ष का कहना है कि जिस कोरोना वायरस महामारी से लोगों की जान जा रही है, उसकी वैक्सीन को कोई पार्टी अपने चुनावी घोषणा पत्र में कैसे शामिल कर सकती है। इस बीच इस मामले पर केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी का बड़ा बयान सामने आया है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Free Corona Vaccine विवाद पर Pratap Sarangi ने दी ये सफाई | वनइंडिया हिंदी
    odisha

    ओडिशा के बालासोर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रताप सारंगी ने कहा कि कोरोना वायरस की वैक्सीन देश के हर नागरिक को फ्री दी जाएगी। प्रताप सारंगी ने कहा, 'कोरोना वायरस की वैक्सीन बन जाने के बाद एक व्यक्ति के टीकाकरण में तकरीबन 500 रुपए का खर्च आएगा और सरकार इस खर्च को वहन करेगी।' दरअसल, बिहार के लोगों को कोरोना वायरस की फ्री वैक्सीन देने के मुद्दे पर हाल ही में ओडिशा सरकार के मंत्री आरपी स्वैन ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप सारंगी की चुप्पी पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद सारंगी ने ये बयान दिया।

    ओडिशा के मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप सारंगी को घेरा
    ओडिशा के मंत्री आरपी स्वैन ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मैं ओडिशा से चुने हुए केंद्र सरकार में शामिल दो मंत्रियों से पूछ रहा हूं कि वो स्पष्ट करें कि बिहार की तरह हमारे राज्य को कोरोना वायरस की वैक्सीन फ्री क्यों नहीं मिलेगी। दोनों केंद्रीय मंत्रियों को ओडिशा में कोरोना वायरस को लेकर भाजपा का रुख स्पष्ट करना चाहिए।'

    क्यों शुरू हुआ फ्री वैक्सीन पर विवाद?
    आपको बता दें कि हाल में ही देश के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि एक बार कोरोना वायरस की वैक्सीन बन जाने के बाद देश के हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के वैक्सीन दी जाएगी। मामले पर विवाद उस वक्त खड़ा हो गया, जब बिहार का घोषणा पत्र जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगर एनडीए फिर से बिहार की सत्ता में आई तो राज्य के लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन फ्री दी जाएगी। इस मुद्दे को लेकर आरजेडी और कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+