ड्रग्स मामले में दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर गिरफ्तार, NCB ने की कार्रवाई
मुंबई, 23 जून। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर को मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार किया है। ड्रग्स मामले में प्रोडक्शन वारंट पर एनसीबी ने इकबाल कासकर की कस्टडी ली है। इकबाल को कुछ समय में एनसीबी के ऑफिस में लाया जाएगा। मामले की जांच के दौरान एनसीबी को टेरर फंडिंग और ड्रग्स की सप्लाई के लिए अंडरवर्ल्ड कनेक्शन से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे थे। आपको बता दें कि हाल ही में एनसीबी ने चरस के दो कंसाइनमेंट पकड़े थे। इसे पंजाब के लोग कश्मीर से मुंबई बाइक से लाया करते थे।
Recommended Video
Dawood Ibrahim का भाई Iqbal Kaskar गिरफ्तार, जानें पूरा मामला | NCB Arrest kaskar | वनइंडिया हिंदी

पुलिस ने करीब 25 किलो चरस पकड़ी थी। मामले की जांच आगे बढ़ी तो एनसीबी को पता चला कि इसमें माफिया कनेक्शन है। जांच करते हुए इकबाल कासकर का नाम सामने आया।












Click it and Unblock the Notifications