महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्रीय मंत्री ने किया ट्वीट, फिर किया डिलीट
संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण बिल का ऐलान हो सकता है। सूत्र के अनुसार कैबिनेट की बैठक के दौरान महिला आरक्षण बिल को मंजूरी मिल गई है, जिसका आधिकारिक जल्द ही किया जा सकता है।
हालांकि सरकार की ओर से इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है। लेकिन जिस तरह से केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने महिला आरक्षण बिल को लेकर ट्वीट किया और उसके बाद उसे डिलीट कर दिया है, उससे अब तकरीबन इस बात की पुष्टि हो गई है कि मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल का संसद में पेश कर सकती है।

दरअसल प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्वीट करके लिखा, महिला आरक्षण की मांग पूरा करने का नैतिक साहस मोदी सरकार में ही था। जो कैबिनेट की मंजूरी से साबित हो गया है। अभिनंदन नरेंद्र मोजी जी और मोदी सरकार का अभिनंदन। हालांकि इस ट्वीट को प्रहलाद सिंह पटेल ने कुछ ही देर में डिलीट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications