'जो करेगा जात की बात, उसे कसके मारूंगा लात', जातिवाद पर नितिन गडकरी का प्रहार, सिद्धांतों को बताया अहम
Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को सेंट्रल इंडिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने समानता और निष्पक्षता पर जोर दिया और जाति-आधारित राजनीति को खारिज करने का कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का मूल्यांकन उसकी जाति, धर्म, भाषा या लिंग के आधार पर नहीं, बल्कि उसके गुणों और कार्यों से होना चाहिए।
गडकरी ने इस अवसर पर अपने जीवन और राजनीति से जुड़े अनुभव साझा किए और स्पष्ट किया कि वह किसी भी स्थिति में जातिवाद की राजनीति को बढ़ावा नहीं देंगे, चाहे इसका उनके राजनीतिक करियर पर कोई भी असर पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण अपने सिद्धांतों और मूल्यों को बनाए रखना है।

'जाति, धर्म या भाषा से नहीं, गुणों से होती है पहचान'
गडकरी ने अपने भाषण में कहा कि समाज को जाति, धर्म और भाषा के नाम पर बांटने की बजाय हमें व्यक्ति के गुणों और उसकी काबिलियत पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, "किसी व्यक्ति की पहचान उसकी जाति, धर्म, भाषा या लिंग से नहीं, बल्कि उसके गुणों से होती है।"
ये भी पढ़ें: 'भाजपा का शासन औरंगजेब के शासन से भी', संजय राउत ने महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार को लेकर दिया बड़ा बयान
'मैं नहीं करूंगा समझौता'
गडकरी ने स्वीकार किया कि राजनीति में जाति आधारित पहचान अक्सर महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, लेकिन उन्होंने साफ किया कि वह इस तरह की राजनीति से दूर रहेंगे, चाहे इससे उन्हें वोट मिलें या नहीं। उन्होंने कहा, "मैं राजनीति में हूं और यहां यह सब चलता है, लेकिन मैं इसे नहीं मानता, चाहे इससे मुझे वोट मिले या न मिले।"
जाति की बात करने वालों को दिया करारा जवाब
गडकरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कई लोग उनसे जाति के नाम पर अपील करते हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने सिद्धांतों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने सभा में कहा, "मैंने 50,000 लोगों से कहा था - जो करेगा जात की बात, उसके कस के मारूंगा लात।"
उनके इस बयान पर कई लोगों ने उन्हें चेताया कि इससे उन्हें नुकसान हो सकता है, लेकिन गडकरी ने कहा कि वह अपने सिद्धांतों पर अडिग रहेंगे। उन्होंने कहा, "चुनाव हारने से जिंदगी खत्म नहीं होती, लेकिन अपने विचारों से समझौता नहीं कर सकता।"
ये भी पढ़ें: Hema Malini News: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने जगन्नाथ पुरी में खेली होली, ओडिशा सरकार का किया धन्यवाद












Click it and Unblock the Notifications