Hema Malini News: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने जगन्नाथ पुरी में खेली होली, ओडिशा सरकार का किया धन्यवाद

Hema Malini News: भाजपा नेता और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी इस वक्त ओडिशा में हैं और यहां आयोजित वृंदावन महोत्सव में शिरकत कर रही हैं। ये महोत्सव ओडिशा की राजधानी में सांस्कृतिक रवींद्र मंडप में आयोजित किया गया है।

वृंदावन महोत्सव के समापन के बाद फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी मंदिर में होली का त्यौहार मनाया। इस दौरान अभिनेत्री और सांसद ने कहा कि वो जगन्नाथ पुरी में होली मनाकर खुद को धन्य महसूस कर रही हूं।

hema-malini-news

Hema Malini News: ओडिशा सरकार का किया धन्यवाद

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए भाजपा नेता ने पूरे देश वासियों को होली की शुभकामानाएं दी और कहा कि, "आज बहुत ही पावन दिन है मुझे जगन्नाथ मंदिर में कृष्ण जी के साथ होली खेलने का मौका मिला। हमारे मथुरा में कल ही होली थी लेकिन आज मैं होली खेल रही हूं।"

अभिनेत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली जरुर खेलें, ये श्री कृष्ण भगवान की पसंदीदा त्यौहार था। आप सबी फूलों के साथ होली खेलें और सुरक्षित रहें।

भाजपा सांसद ने ओडिशा में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में आई थी जिसके बाद उन्होंने जगन्नाथ पुरी मंदिर में दर्शन किया। वहां की व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने ओडिशा सरकार, वहां के लोगों और संबित पात्रा को धन्यवाद दिया।

बता दें कि बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार 13 मार्च को ओडिया भाषा साहित्य एवं संस्कृति विभाग तथा वृंदावन गुरुकुल द्वारा आयोजित वृंदावन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आई थीं। इस दौरान उन्होंने मंच पर भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति भी दी थी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+