'भाजपा का शासन औरंगजेब के शासन से भी', संजय राउत ने महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार को लेकर दिया बड़ा बयान
Maharashtra News: शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार को लेकर उन्होंने ऐसा बयान दिया है जिसके कारण वो फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
संजय राउत ने महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार के शासन को औरंगजेब से भी बदतर करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा प्रशासन की नीतियों के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इस बयान ने महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मी को और बढ़ा दिया है।

बता दें महाराष्ट्र में औरंगजेब पर सपा विधायक अबू आज़मी के बयान के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है, जिसके कारण औरंगजेब की कब्र को गिराने की मांग की जा रही है। वहीं संजय राउत द्वारा मौजूदा सरकार के शासन की तुलना औरंगजेब के शासन से करने से आग में घी डालने का काम हुआ है, जिससे राज्य में चल रही राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।
दरअसल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि छत्रपति संभाजीनगर से औरंगजेब की कब्र को हटाना महाराष्ट्र के लोग भी चाहते हैं। हालांकि उन्होंन कहा था कि कोई भी कार्रवाई कानूनी सीमाओं के भीतर होनी चाहिए। याद रहे औरंगजेब की कब्र को पिछली कांग्रेस सरकार ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में रखा था।
संजय राउत से जब सीएम फडणवी के बयान पर उनसे सवाल किया गया तो संजय राउत ने भड़क गए और पूछा कि क्या महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्याएं सदियों पहले औरंगजेब द्वारा किए गए कार्यों का नतीजा थीं? राउत ने कहा औरंगजेब को भूल जाइए, जो 400 साल पहले मर चुका है। क्या किसान उसकी वजह से आत्महत्या कर रहे हैं?"
राउत ने तीखी आलोचना करते हुए कहा, "किसान आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा का शासन औरंगजेब के शासन से भी बदतर है।"












Click it and Unblock the Notifications