मोदी के केंद्रीय मंत्री पर ग्रेजुएशन की जाली मार्कशीट होने का आरोप

भाजपा सरकार के नवनियुक्त केंद्रीय राज्य मंत्री राम शंकर कठेरिया शिक्षा प्रमाण पत्रों को लेकर विवादों के घेरे में हैं। केंद्रीय मंत्री राम शंकर पर आरोप है कि उनकी ग्रेजुएशन की मार्कशीट नकली है। इस मामले में मंत्री जी आरोपों का खंडन करते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि राम शंकर कठेरिया हाल ही में मानव संसाधन मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रुप में शामिल हुए हैं। इससे पहले स्मृति ईरानी की शिक्षा को लेकर काफी हो-हल्ला मचा था।

ram shanker katheria

सूत्रों के अनुसार नकली मार्कशीट मामले में साल 2010 में बसपा उम्मीदवार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में राम शंकर कठेरिया के खिलाफ केस दायर किया था। यह मामला हाईकोर्ट ने आगरा के सेशन कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया। इस मामले की सुनवाई 26 नवंबर को होगी। कठेरिया ने इस बात का भी खंडन करते हुए कहा कि बसपा सरकार उनके खिलाफ फर्जी केस दायर करती रहती है।

रविवार को उनके शपथ लेने के बाद एक एनजीओ ने एक रिपोर्ट सार्वजनिक की थी, जिसमें कहा गया था कि आगरा से भाजपा सांसद कठेरिया के खिलाफ हत्या के प्रयास और दो समुदाय में हिंसा भड़काने का मामला दर्ज किया गया है।

उनके खिलाफ 27 मामले दर्ज होने की बात कही गई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी कठेरिया के खिलाफ सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यूपी में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ अखिलेश यादव सरकार ने आपराधिक मामला दर्ज करवा रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+