केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, तीन महीने से AIIMS में थीं भर्ती
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। रिपोर्ट के अनुसार ग्वालियर में उनका कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। पिछले तीन महीने से सिंधिया की मां दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं।
राजमाता की तबीयत बीते कुछ दिनों से लगातार बिगड़ रही थी। वह एम्स में वेंटिलेटर पर थीं। वह निमोनिया के साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में राजमाता की तबीयत और बिगड़ी उसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया था।

राजमाता के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा। जिसके बाद यहां उनका गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले राजमाता की तबीयत और बिगड़ गई थी। जिसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे,बेटे महाआर्यमन सिंधिया को चुनाव प्रचार बीच में छोड़कर दिल्ली जाना पड़ा था।
ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी बेटा पिछले एक महीने से चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। ये लोग पिछले एक महीने से गुना-अशोकनगर और शिवपुरी में थे।
सिंधिया की मां के निधन पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा 'केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूजनीय माताजी माधवी राजे सिंधिया के निधन का दु:खद समाचार मिला. परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें, ॐ शांति शांति!!
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सिंधिया की मां के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा वह एक साहसी महिला थीं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री माधवराव सिंधिया जी की धर्मपत्नी एवं श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता जी श्रीमती माधवीराजे सिंधिया जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। वह विनम्र और साहसी महिला थीं, उनको हम हमेशा आदर से याद करेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।












Click it and Unblock the Notifications