'...इसके लिए तो देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए', Rahul Gandhi पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह

Giriraj Singh Targets Rahul Gandhi: राहुल गांधी के भाषण पर संसद में जमकर हंगामा हुआ और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि स्पीकर को उनके ऊपर एक्शन लेना चाहिए।

rahul gandhi

Rahul Gandhi controversial speech: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर हंगामा मच गया है। सोमवार को संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान केंद्र सरकार के मंत्रियों ने इस मुद्दे को उठाया और मांग की, कि राहुल गांधी को अपने बयान पर सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी ने ऐसा कुछ नहीं कहा, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी पड़े। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह का भाषण विदेश की धरती पर दिया है, उसके लिए उनके ऊपर देशद्रोह का केस चलना चाहिए।

गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'जब देश के बाहर कोई हमारे प्रधानमंत्री को अपमानित करता है तो वो देश को अपमानित करता है। लोकसभा में घंटों तक वक्तव्य देने के बाद राहुल गांधी विदेश में जाकर, लंदन में जाकर इतना बड़ा झूठ बोलें, कि लोगों को संसद में बोलने नहीं दिया जाता, तो ये लोकसभा का अपमान है, संसद का अपमान है और इसपर स्पीकर को कार्रवाई करनी चाहिए। जिस ढंग से राहुल गांधी लोकतंत्र को अपमानित करते हैं, देश को गाली देते हैं, टुकड़े-टुकड़े गैंग की भाषा बोलते हैं, उनके ऊपर तो देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।'

सदन में आकर माफी मांगें राहुल गांधी: राजनाथ सिंह
इससे पहले लोकसभा और राज्यसभा में भी राहुल गांधी के भाषण पर जमकर हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'राहुल गांधी इस सदन के सदस्य हैं और उन्होंने विदेश जाकर ना केवल इस सदन का, बल्कि पूरे भारत का अपमान किया है। मैं मांग करता हूं कि सदन के सभी सदस्य राहुल गांधी के बयान की निंदा करें और साथ ही यह मांग भी करता हूं कि राहुल गांधी अपने बयान के लिए यहां आकर माफी मांगें।'

वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि जिस तरह के आरोप उनके ऊपर लगाए जा रहे हैं, वैसा कुछ राहुल गांधी ने नहीं कहा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भाषण में कुछ भी ऐसा नहीं है, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+