फ्लाइट में बीमार पड़े शख्स के लिए 'देवदूत' बने केंद्रीय मंत्री, यूं इलाज कर बचाई जान

नई दिल्ली, 16 नवंबर: केंद्रीय मंत्री भागवत कराड ने इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक यात्री की तबीयत खराब होने पर उसे प्राथमिक चिकित्सा सहायता दी। पेश से डॉक्टर भागवत कराड ने मुश्किल की इस घड़ी में अपने डॉक्टरी पेशे के कर्तव्य को नहीं भुलाया। यह घटना सोमवार की है, जब दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में सफर कर रहे थे। उनके द्वारा पीड़ित शख्स को तुरंत इलाज देने के कारण लोग उनकी प्रशंसा कर रहे थे। डॉक्टर कराड एक बाल रोग विशेषज्ञ हैं।

 दिल्ली से मुंबई जा रहे थे भागवत कराड

दिल्ली से मुंबई जा रहे थे भागवत कराड

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड मंगलवार तड़के इंडिगो की फ्लाइट 6E-171 से दिल्ली से मुंबई जा रहे थे। इस बीच उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद उनकी पीछे की सीट पर बैठे एक यात्री को अचानक बेचैनी होने लगी और वह अचानक सीट से गिर पड़ा। अचानक उड़ान में अलार्म बज उठा क्योंकि अधिकांश अन्य यात्री सो रहे थे। केबिन क्रू ने तुरंत फ्लाइट में किसी डॉक्टर को बुलाया, लेकिन इससे पहले डॉक्टर भागवत कराड अपनी सीट से उठे और यात्री की मदद के लिए पहुंच गए । जब फ्लाइट सुबह लगभग 3:20 बजे मुंबई में उतरी तो यात्री को आगे इलाज के लिए ले जाया गया ।

भागवत कराड ने फेसबुक पोस्ट पर साझा किया अनुभव

भागवत कराड ने फेसबुक पोस्ट पर साझा किया अनुभव

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड कार्यालय की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि विमान में यात्री को ब्लड प्रेशर की वजह से चक्कर महसूस हुआ। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री वहां पहुंचे और उन्होंने यात्री का प्राथमिक उपचार किया। इस पूरे अनुभव को डॉक्टर भागवत कराड ने फेसबुक पोस्ट पर साझा किया है। ऐसे कई प्रकार के अनुभव उन्होंने अपने जीवन में लिए हैं। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके काफी खुशी और सुकून मिलता है। एक- दूसरे की मदद करना संत भी सिखाते हैं। उन्होंने दूसरों से भी जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है।

इंडिगो ने ट्वीट कर की प्रशंसा

इंडिगो ने ट्वीट कर की प्रशंसा

इस घटना को लेकर इंडिगो एयरलाइंस ने भी बयान जारी किया है। इंडिगो ने लिखा कि, अपने कर्तव्यों को बिना रुके पूरा करने के लिए केंद्रीय मंत्री के प्रति हमारी हार्दिक कृतज्ञता और प्रशंसा! एक साथी यात्री की मदद करने के लिए डॉ भागवत कराड आपका स्वैच्छिक समर्थन प्रेरणादायक है। जुलाई 2021 में वित्त राज्य मंत्री के रूप में मोदी कैबिनेट में शामिल हुए थे। वह महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+