अमित शाह ने चंडीगढ़ में कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण, कहा- ये सबसे आधुनिक शहर बनने वाला है

अमित शाह ने चंडीगढ़ में कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण, कहा- ये सबसे आधुनिक शहर बनने वाला है

चंडीगढ़, 27 मार्च: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (27 मार्च) को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित की मौजूदगी में चंडीगढ़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, ''आज मैंने यहां कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। आज मैं ये जरूर बताना चाहता हूं कि चंडीगढ़ आने वाले दिनों में देश का सबसे डिसिप्लिन और आधुनिक शहर बनने वाला है।'' अमित शाह ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र का भी उद्घाटन किया है।

amit shah

अमित शाह ने कहा, ''नगर निगम में बीजेपी को फिर से एक बार सेवा करने मौका दिया है। चंडीगढ़ आधुनिक विश्व के इतिहास में नियोजित शहरों की श्रेणी में सबसे विकसित शहर है। मैं चंडीगढ़ प्रशासन को बधाई देता हूं कि उन्होंने चंडीगढ़ में बदलाव के साथ चलने का क्रम बनाया है।''

अमित शाह ने कहा, ''चंडीगढ़ देश के सबसे विकसित शहरों में से एक है। केंद्र शासित प्रदेश में इस इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के उद्घाटन से नागरिकों की सेवाओं, सुरक्षा, यातायात अनुशासन आदि पर एक जगह से नजर रखी जा सकेगी।''

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का उद्घाटन किया, जिसके तहत करीब 2,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

आईसीसीसी (ICCC) को प्रमुख नागरिक सेवाओं जैसे पानी, बिजली, सीवेज, आदि के साथ एकीकृत किया गया है। अमित शाह ने कहा कि आईसीसीसी एक ऐसा कदम है जो न केवल चंडीगढ़ को सुरक्षित बनाएगा बल्कि नागरिक केंद्रित सेवाओं के वितरण में भी सुधार करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+