डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर मनसुख मंडाविया ने की अहम बैठक, राज्यों में भेजी जाएगी विशेषज्ञों की एक टीम

नई दिल्ली, 01 नवंबर। राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्यों में कोरोना वायरस महामारी के बीच अब ड्रेंगू का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली में अब तक डेंगू से 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि मामलों की संख्या बढ़कर 1537 हो गई है। दिल्ली में डेंगू के नए मामलों की संख्या और कोविड के मरोजों से भी अधिक दर्ज की जा रही है। पिछले एक सप्ताह में डेंगू के 531 नए मामले सामने आए। बीमारी की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिल्ली में डेंगू की स्थिति पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

Union Health Minister Mansukh Mandaviya held a meeting on the increasing cases of Dengue Delhi

Recommended Video

    Delhi में Dengue का कहर, मनसुख मंडाविया ने की अहम बैठक, यंहा सबसे ज्यादा केस | वनइंडिया हिंदी

    बैठक में डेंगू के प्रसार को रोकने के वकल्पों पर चर्चा की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, बीमारी से लड़ाई में डेंगू के हॉटस्पॉट इलाकों की पहचान, फॉगिंग (दवा का छिड़काव) और समय पर इलाज जैसी जमीनी पहल की जानी चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा डेंगू के बढ़ते मामलों वाले राज्यों में विशेषज्ञों की एक टीम भी भेजी जा रही है। मनसुख मंडाविया ने दिल्ली में डेंगू की स्थिति की समीक्षा के दौरान केंद्र और राज्यों के बीच सक्रिय समन्वय पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने डेंगू के परीक्षण में तेजी लाने पर जोर दिया।

    यह भी पढ़ें: सरकारी अस्पतालों में डेंगू-मलेरिया के मरीजों के लिए इस्तेमाल होंगे कोविड रिजर्व बेड, दिल्ली सरकार ने दिया आदेश

    डेंगू को लेकर सोमवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बीच दिल्ली में मामले बढ़ने के बाद अरविंद केजरीवाल सरकार ने कहा कि जरूरत पड़ने पर कोरोना वायरस के लिए रिजर्व रखे गए बेड्स का इस्तेमाल वेक्टर जनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए किया जा सकता है। गौरतलब है कि दिल्ली में दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के 531 नए मामले सामने आए। इस साल अब तक 6 मौतें हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+