New Income Tax Bill 2025: नया आयकर बिल वित्तमंत्री सीतारमण ने लोकसभा में किया पेश, जानें क्या बदलेगा

New Income Tax Bill 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार 13 फरवरी को लोकसभा में नया आयकर विधेयक 2025 पेश किया। वित्त मंत्री ने आयकर कानूनों को सरल बनाने के लिए नया कानून बनाने का ऐलान 01 फरवरी 2025 को अपने बजट भाषण के दौरान किया था। इतना ही नहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस विधेयक को पहले ही अपनी मंजूरी दे दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा में पेश होने वाला इस नए आयकर विधेयक में 536 धाराएं है। इसमें 23 अध्याय है और यह 622 पन्नों का है। इस विधेयक के पारित होने के बाद नया आयकर कानून अधिक व्यवस्थित और वर्तमान कानून की तुलना में सरल होगा। साथ ही, एक बार कानून बनने के बाद आयकर विधेयक 2025 पुराने आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेगा।

Nirmala Sitharaman

पिछले कुछ वर्षों में कई संशोधनों ने पुराने कानून को जटिल बना दिया है, जिसके कारण एक नए और सुव्यवस्थित संस्करण की आवश्यकता है। नया विधेयक अधिक व्यवस्थित और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है। साथ ही, नए कानून में एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि 'पिछले वर्ष' (FY) के स्थान पर 'कर वर्ष' रखा गया है।

इस बदलाव से कर निर्धारण वर्ष की अवधारणा समाप्त हो गई है। वर्तमान में, एक वित्तीय वर्ष में अर्जित आय पर कर का भुगतान अगले कर निर्धारण वर्ष में किया जाता है। नया विधेयक केवल कर वर्ष पर ध्यान केंद्रित करके इसे सरल बनाता है। वर्तमान में, पिछले वर्ष (2023-24) में अर्जित आय के लिए, कर का भुगतान निर्धारण वर्ष (2024-25) में किया जाता है।

इस नए विधेयक में पिछले वर्ष और निर्धारण वर्ष की अवधारणा को हटा दिया गया है और सरलीकृत विधेयक में केवल कर वर्ष की बात कही गई है। नए आयकर विधेयक 2025 में 536 धाराएं शामिल हैं, जो वर्तमान आयकर अधिनियम, 1961 के 298 धाराओं से अधिक हैं। मौजूदा कानून में 14 अनुसूचियां हैं जो नए कानून में बढ़कर 16 हो जाएंगी।

हालांकि, नए आयकर विधेयक में भी वर्तमान कानून की तरह ही अध्यायों की संख्या 23 ही रखी गई है। जबकि, इसकी लंबाई 1961 में पहली बार पेश किए जाने के समय मूल 880 पृष्ठों से घटाकर 622 पृष्ठ कर दी गई है। वर्तमान में जो कानून अमल में है, उसमें पिछले छह दशकों के दौरान किए गए संशोधन शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+