विशेष सत्र के बीच पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की आज अहम बैठक
ससंद के विशेष सत्र का आज सोमवार को आरंभ हुआ। इसी बीच खबर आ रही है कि, सत्र के बीच में आज केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक शाम 6.30 बजे होगी।
केंद्रीय कैबिनेट की यह अहम बैठक संसद की एनेक्सी बिल्डिंग में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बताया जा रहा है कि, इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

हालांकि बैठक का एजेंडा अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि विशेष सत्र के दौरान विचार के लिए सूचीबद्ध प्रमुख विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है। बता दें कि, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने घोषणा की थी कि पांच दिवसीय विशेष सत्र में आठ विधेयकों पर चर्चा होगी।
इससे पहले, प्रधानमंत्री ने संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा को संबोधित किया और सदनों के इतिहास और महत्व पर अपने विचार रखे। प्रधानमंत्री ने उस "भावनात्मक क्षण" के बारे में भी बात की जब वह 2014 में वाराणसी से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार संसद में पहुंचे थे।
बता दें कि, आज से शुरू हुआ संसद का विशेष सत्र 22 सितंबर तक चलेगा। मंगलवार को संसद नई इमारत में शिफ्ट हो जाएगी। जहां पर अगले चार दिनों की कार्यवाही चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications