Union budget 2025: बजट 2025 पर क्या बोला विपक्ष? पढ़ें सभी बड़े राजनेताओं की प्रतिक्रिया
Union Budget 2025: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा केंद्रीय बजट शनिवार (01 फरवरी) को संसद में पेश हो गया है। बजट में सबसे बड़ा ऐलान इनकम टैक्स (Income Tax) को लेकर किया गया है। अब 12 लाख तक की कमाई पर जीरो टैक्स लगेगा, जिससे नौकरीपेशा लोगों के अंदर खुशी की लहर है। इसके अलावा मोदी सरकार ने हर क्षेत्र के लिए कुछ ना कुछ ऐलान किया है।
एक तरफ जहां सत्तारूढ़ दल और उसके एनडीए सहयोगियों ने बजट का स्वागत किया तो दूसरी तरफ विपक्षी दलों का क्या कहना है, जानिए?

Union Budget 2025 पर क्या बोलीं हरसिमरत कौर?
शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय बजट पर कहा, "जिन राज्यों में चुनाव आने वाले हैं, उनके नाम सबसे ज्यादा लिए गए, बिहार फिर असम का नाम लिया। पंजाब का नाम भी नहीं लिया जहां किसान MSP की गारंटी के लिए धरने पर बैठे हैं। किसानों की लड़ाई को बिल्कुल भी नहीं सुना गया, इसलिए मुझे दुख है।"
बजट में उसका हर आंकड़ा झूठा है-अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बजट पर कहा कि हमारे लिए आज बजट के आंकड़ों से ज्यादा जान गंवाने (महाकुंभ भगदड़ में) वालों के आंकड़े महत्वपूर्ण हैं। जो सरकार जान गंवाने वालों, लापता लोगों के आंकड़े नहीं दे सकी, जिस सरकार को ये बताने में 17 घंटे से ज्यादा लग गए कि भगदड़ मची, लोगों की जान चली गई। जिनके पास ये सपना नहीं है, विजन नहीं है कि महाकुंभ के लिए कितना इंफ्रास्ट्रक्चर होना चाहिए, जब 40 करोड़ लोगों के लिए व्यवस्था करनी थी, तो आपने क्या व्यवस्था की? ये सरकार झूठी है, जो सरकार महाकुंभ का आयोजन नहीं कर सकती, आज के बजट में उसका हर आंकड़ा झूठा है।"
Union Budget 2025: 10 सालों का सबसे कमजोर बजट-गौरव गोगोई
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने केंद्रीय बजट पर कहा, "जहां तक बजट की बात है, यह वही पुराना बजट है जो हम पिछले 10 सालों से सुनते आ रहे हैं। इसमें न तो गरीब, न किसान और न ही मध्यम वर्ग को कुछ मिलता है। आज का बजट पिछले 10 सालों का सबसे कमजोर बजट रहा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से इस बारे में (12 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट) कोई जानकारी नहीं दी, यह सरकार का पुराना तरीका है कि वे कुछ दिखाते हैं और जब हम विस्तार से देखते हैं, तो हमें पता चलता है कि कुछ नहीं मिला।"
ये भी पढ़ें: Education Budget 2025: शिक्षा क्षेत्र के लिए खुला पिटारा, पढ़िए एजुकेशन सेक्टर के लिए सीतारमण के 7 बड़े ऐलान
Union Budget 2025: भारत सरकार का बजट है या बिहार सरकार-मनीष तिवारी
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि ये भारत सरकार का बजट है या बिहार सरकार का। वित्त मंत्री के पूरे बजट भाषण में क्या बिहार के अलावा किसी और राज्य का नाम सुना? जब आप देश के बजट की बात करते हैं तो उसमें पूरे देश के लिए कुछ होना चाहिए। यह दुखद है कि जिस बैसाखी पर सरकार चल रही है उसे स्थिर रखने के लिए देश के बाकी हिस्सों के विकास को दांव पर लगा दिया गया है।"
ये भी पढ़ें: Union Budget 2025: 12 लाख पर NO टैक्स, कार-फोन सस्ता, दवाइयां सस्ती, बजट में मिडिल क्लास के लिए सरकार की 5 बड़ी घोषणा
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "बिहार में चुनाव है इसलिए सपना बेचने का काम जरूर हो रहा है। लेकिन आज किसानों, मजदूरों, गरीबों, छात्रों का जो हालत है, जो महंगाई के मार से पीस रहे हैं उनके लिए तो कुछ नहीं है। इस बजट से कुछ नहीं होने वाला है।"
Union Budget 2025: शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का बयान
शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "मैं कहूंगी कि यह मध्यम वर्ग की सबसे बड़ी जीत है, यह 240 सीटें पर आने की जीत है। पिछले 10 सालों से मध्यम वर्ग की मांग रही है कि हम अपनी सैलरी से ज़्यादा टैक्स देते हैं। आज आखिरकार उनकी मांगें सुनी गई हैं, इसलिए मैं इसका स्वागत करती हूं। बिहार के लोग सोच रहे होंगे कि अगर बिहार में हर साल चुनाव होते तो बेहतर होता। बिहार में चुनाव आ रहे हैं, यह दो तरह से पता चलता है जब ध्रुवीकरण शुरू होता है और जब आम आदमी के लिए बजट घोषित होता है।"
ये भी पढ़ें: Union Budget 2025: 12 लाख पर NO टैक्स, कार-फोन सस्ता, दवाइयां सस्ती, बजट में मिडिल क्लास के लिए सरकार की 5 बड़ी घोषणा
Union Budget 2025: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने क्या कहा?
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने केंद्रीय बजट पर कहा, "हमारे किसानों को MSP नहीं दिया गया जो वो चाहते थे। वे परमाणु ऊर्जा की बात करते थे लेकिन हमारे हरियाणा में परमाणु संयंत्र है लेकिन उस पर कुछ नहीं हो रहा है। कई मुद्दे हैं, गरीबों के लिए आवास, MNREGA पर कोई बात नहीं हुई। अभी बिहार और दिल्ली में चुनाव हैं तो उसी के लिए यह है, किसी और को कुछ नहीं दिया गया। हरियाणा को कुछ नहीं दिया गया।"
ये भी पढ़ें: Union Budget 2025: पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने किया बजट का स्वागत, कहा- कई अच्छे बिंदुओं को उठाया
Union Budget 2025: नए प्रस्तावों की भरमार-कार्ति चिदंबरम
कांग्रेस सासंद कार्ति चिदंबरम ने केंद्रीय बजट पर कहा, "हमें कोई भी विवरण देने से पहले बजट को देखना होगा, क्योंकि शैतान हमेशा विवरण में छिपा होता है... नए प्रस्तावों की भरमार है, लेकिन यह भी देखना होगा कि पिछले बजट में जो प्रस्ताव घोषित किए गए थे उनका क्या हुआ?"
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications