Budget: 12 लाख पर NO टैक्स, कार-फोन सस्ता, दवाइयां सस्ती, बजट में मिडिल क्लास के लिए सरकार की 5 बड़ी घोषणा
Budget 2025 Middle class: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (01 फरवरी) को बजट में मिडिल क्लास वालों के लिए कई बड़े ऐलान किए। निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि नई टैक्स रिजीम में 12 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि नया इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते आएगा।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के इस पूर्ण बजट में मिडिल क्लास के लिए कई बड़े ऐलान हुए हैं। जिसमें 12 लाख पर कोई इनकम टैक्स के अलावा दवाइयां सस्ती करने, मोबाइल फोन, मोबाइल बैट्री सस्ता करने की बात कही गई है। वहीं स्टार्टअप्स के लिए भी फंड देने का ऐलान किया गया है। आइए जानते हैं कि आम बजट 2025-26 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या 5 बड़ी घोषणाएं की गई हैं?

Middle class Budget 2025 Big Announcement: बजट में मिडिल क्लास के लिए क्या 5 बड़े ऐलान हुए?
🔴 1. न्यू टैक्स रिजीम के तहत 12 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। 75 हजार रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ सैलरीड क्लास की 12.75 लाख रुपये की इनकम टैक्स फ्री होगी।
🔴 2. जीवन रक्षक दवाओं के दाम घटेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी। इन दवाओं के दाम घटाने के लिए कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। 6 जीवनरक्षक दवाओं और कैंसर की 36 दवाइयां टैक्स फ्री की गई हैं। 57 दवाओं को नि:शुल्क दवा के तहत शामिल किया गया है।
🔴 3. मोबाइल फोन और मोबाइल बैट्री सस्ता करने की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक कार भी सस्ती होगी।
🔴 4. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार के 10,000 करोड़ रुपये के योगदान से स्टार्टअप्स के लिए फंड की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत सरकार पहली बार 5 लाख महिलाएं, एससी और एसटी उद्यमियों के लिए 2 करोड़ रुपये का लोन भी देगी। स्टार्टअप के लिए लोन 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ करने का ऐलान किया गया है।
🔴 5. वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी बजट में बड़ा ऐलान किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications