Union budget 2025: ST/SC के लिए मोदी सरकार ने खोला पिटारा,5 लाख महिलाओं को मिलेगा 2 करोड़ तक का लोन
Union budget 2025: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा केंद्रीय बजट आज शनिवार (01 फरवरी) को पेश किया गया। निर्मला सीतारमण ने किसानों, युवाओं के साथ-साथ महिलाओं को लेकर कई बड़े ऐलान किए। इसी के साथ मोदी सरकार ने ST/SC महिलाओं के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है।
वित्त मंत्री ने अपने भाषण में घोषणा करते हुए कहा कि अगले 5 सालों में 'पहली बार उद्यमी' (First Time Entrepreneur) योजना के तहत एससी/एसटी समुदायों की 5 लाख महिलाओं को 2 करोड़ तक के ऋण से लाभान्वित किया जाएगा।

Union budget 2025: 2 करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान करते हुए कहा कि, "पहली बार उद्यमी बनीं 5 लाख अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति महिला उद्यमी के लिए एक नई योजना शुरू की जाएगी, इसके तहत अगले 5 वर्षों के दौरान 2 करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।"
ये भी पढ़ें: Kisan Credit Card New Limit: बजट 2025 में किसान क्रेडिट कार्ड ऋण सीमा 3 से 5 लाख हुई, कैसे उठाएं KCC का फायदा?
Union budget 2025: MSMEs के लिए बड़ा ऐलान
इसी के साथ वित्त मंत्री ने ऐलान करते हुए कहा कि ऋण तक पहुंच में सुधार करने के लिए क्रेडिट गारंटी कवर को बढ़ाया जाएगा। सूक्ष्म और लघु उद्यमों (MSME) के लिए 5 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये तक, जिससे अगले 5 वर्षों में 1.5 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त ऋण मिलेगा।
उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि स्टार्टअप के लिए 10 करोड़ रुपये से 20 करोड़ रुपये तक, 27 फोकस क्षेत्रों में ऋण के लिए गारंटी शुल्क को 1% तक कम किया जा रहा है, जो कि आत्मनिर्भर भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं।
ये भी पढ़ें: Union Budget 2025: किसानों के लिए स्पेशल पैकेज, यूरिया प्लांट खोलने का ऐलान, पढ़ें बजट भाषण की बड़ी बातें
Union budget 2025: निवेश और टर्नओवर की सीमा बढ़ाई
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सभी MSMEs के वर्गीकरण के लिए निवेश और टर्नओवर की सीमा को क्रमशः 2.5 और 2 गुना तक बढ़ाया जाएगा। इससे उन्हें आगे बढ़ने और हमारे युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने का आत्मविश्वास मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications