Budget 2025 Highlights: किसानों के लिए स्पेशल पैकेज, यूरिया प्लांट खोलने का ऐलान, पढ़ें बजट भाषण की बड़ी बातें
Budget 2025 Highlights: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट 2025 (Budget 2025) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण का यह लगातार आठवां बजट है। लोकसभा में अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया। उन्होंने किसानों के लिए स्पेशल पैकेज का ऐलान किया। साथ ही यूरिया प्लांट खोलने का ऐलान किया है।
बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा, "हमारी अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है। पिछले 10 वर्षों के हमारे विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। इस अवधि में भारत की क्षमता और संभावनाओं पर विश्वास और बढ़ा है। हम अगले 5 वर्षों को सबका विकास को साकार करने और सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास को प्रोत्साहित करने के एक अनूठे अवसर के रूप में देखते हैं।"

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "इस बजट में प्रस्तावित विकास उपाय 10 व्यापक क्षेत्रों में हैं, जिनमें गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है।"
बिहार के मखाना किसानों को स्पेशल पैकेज
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा। मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन को बेहतर बनाने के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी। इस कार्य में लगे लोगों को FPO के रूप में संगठित किया जाएगा।"
पीएम धन धान्य कृषि योजना शुरू
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, " पीएम धन धान्य कृषि योजना - कृषि जिलों का विकास कार्यक्रम, हमारी सरकार राज्यों के साथ साझेदारी में पीएम धन धान्य कृषि योजना शुरू करेगी। मौजूदा योजनाओं और विशेष उपायों के अभिसरण के माध्यम से, कार्यक्रम कम उत्पादकता, मध्यम फसल तीव्रता और औसत से कम ऋण मापदंडों वाले 100 जिलों को कवर करेगा। इसका उद्देश्य सांस्कृतिक उत्पादकता को बढ़ाना है।"
ये भी पढ़ें: Union budget 2025: ST/SC के लिए मोदी सरकार ने खोला पिटारा,5 लाख महिलाओं को मिलेगा 2 करोड़ तक का लोन
KCC सीमा बढ़ाकर 5 लाख
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "किसान क्रेडिट कार्ड 7.7 करोड़ किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों को अल्पावधि ऋण की सुविधा प्रदान करता है। संशोधित ब्याज अनुदान योजना के तहत KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) के माध्यम से लिए गए ऋण के लिए ऋण सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी जाएगी।"
असम के नामरूप में यूरिया प्लांट का ऐलान
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए, हमारी सरकार ने पूर्वी क्षेत्र में 3 निष्क्रिय यूरिया संयंत्रों को फिर से खोला है। यूरिया आपूर्ति को बढ़ाने के लिए असम के नामरूप में 12.7 लाख मीट्रिक टन की वार्षिक क्षमता वाला एक संयंत्र स्थापित किया जाएगा।"
पढ़ें Budget 2025 से जुड़ी घोषणाएं?
- अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई आयकर नहीं देना होगा
- ST-SC उद्यमी 5 लाख महिलाओं के लिए 2 करोड़ तक का लोन
- कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की 36 दवाएं मूल सीमा शुल्क
- इलेक्ट्रिक गाड़ी, मोबाइल फोन, मोबाइल बैटरी, फिश पेस्ट, लेदर गुड्स और
LED टीवी सस्ती होंगी। - 'भारत ट्रेड नेट' (BTN) की स्थापना की जाएगी
- एक लाख करोड़ रुपए का शहरी चुनौती कोष स्थापित करेगी
- डेयरी और फिशरी के लिए 05 लाख तक का लोन
- पूर्वी क्षेत्र में 3 निष्क्रिय यूरिया संयंत्रों को फिर से खोला है
- असम के नामरूप में यूरिया प्लांट लगेगा
- स्टार्ट अप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड
- लेदर स्कीम से 22 लाख लोगों को रोजगार
- भारत को खिलौना हब बनाएंगे
- खिलौनों के लिए राष्ट्रीय योजना का निर्माण
- किसान क्रेडिट कार्ड 7.7 करोड़ किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों को अल्पावधि ऋण की सुविधा प्रदान करता है।
- KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण सीमा 5 लाख रुपए बढ़ाई
- पीएम धन धान्य कृषि योजना का ऐलान, 100 जिलों को कवर












Click it and Unblock the Notifications