Union Budget 2024: केंद्रीय बजट में रेलवे के क्या खास? बढ़ेगा राजस्व, या फिर सुविधाओं में होगी वृद्धि, जानिए

Union Budget 2024: मोदी सरकार 3.0 अपना पहला पूर्ण केंद्रीय बजट पेश करने जा रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को 2024 को इसे सदन में पेश करेंगी। ये बजट भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट होगा। इस केंद्रीय बजट से सभी वर्गों को बड़ी उम्मीदें हैं। इस बार लोकसभा में विपक्ष की मजबूती के बीच बजट बेहद अहम है। ऐसे में रेलवे के लिए क्या कुछ खास प्रबंध हो सकता है, इसको लेकर रिपोर्ट्स में बड़े दावे किए जा रहे हैं।

भारत की अर्थव्यवस्था को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने हाल कुछ वर्षों में कई बड़े कदम उठाए हैं। केंद्र ने इंफ्रस्टक्चर के विकास पर खासा जोर दिया है। इसके अलावा अब औद्योगिक क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने और अधिक अंतरराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा भारत में आधार स्थापित करने के साथ, माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स में बदलाव की मांग बढ़ी है।

Nirmala Sitharaman

केंद्रीय बजट में इस बार शहरी बुनियादी ढांचे और परिवहन अड्डों से अंतिम मील की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है, जिससे राजस्व में काफी वृद्धि होगी। उम्मीद की जा रही है कि भारतीय रेलवे में गतिशीलता और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए सरकार बड़े निर्णय ले सकती है।

दरअसल, वित्त वर्ष 2024 में, कुल रेल बाजार लगभग 31 बिलियन अमेरिकी डॉलर का था, जिसमें रेल लॉजिस्टिक्स और परिवहन का योगदान 22 बिलियन और 9 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। जबकि वित्त वर्ष 2024 में, कुल रेलवे बाजार में ई-रेल की हिस्सेदारी 66% थी और वित्त वर्ष 2030 तक इसके 85% तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसका मूल्य अनुमानित कुल रेलवे बाजार में लगभग 49 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। 58 बिलियन अमेरिकी डॉलर का यह मजबूत विकास का संकेत देता है।

भारतीय रेलवे के लिए बजट आवंटन लगातार बढ़ रहा है, वित्त वर्ष 2020 में 19 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 24 में 29 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है, जो 12% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) को दर्शाता है। डीएफसी, हाई-स्पीड रेल (एचएसआर) नेटवर्क और अन्य ढांचागत प्रगति के विस्तार से प्रेरित यह वृद्धि, राष्ट्रीय रेल योजना इसके लिए अहम है।

रेलवे के 96% रूट विद्युतीकरण किया जा चुका है। 21 राज्यों में पूर्ण विद्युतीकरण रेलवे लाइन हैं। आगामी केंद्रीय बजट में 100% विद्युतीकरण हासिल करना है। इसके साथ ही सौर ऊर्जा पहल का विस्तार करने के साथ ईंधन के रूप में हाइड्रोजन और जैविक ईंधन के प्रयोग को भी बढ़ावा देना है। इसके अलावा ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन, ऊर्जा खपत और प्रदूषण के स्तर को भी कम करने की पहल में तेजी लानी है। ऐसे में केंद्रीय बजट में भारतीय रेलवे के बड़ी व्यवस्था की उम्मीद की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+