Budget 2024: बजट में सरकार रोजगार बढ़ाने पर करेगी फोकस, MSME सेक्टर के लिए भी खास प्लानिंग

Budget 2024 (Job): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करने वाली हैं। इस बजट में कई क्षेत्रों पर फोकस किया जाएगा, जिनमें रियल एस्टेट से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। लेकिन इस बजट से सबसे ज्यादा आस लगाए बैठे हैं देश के बेरोजगार युवा वर्ग। सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार बढ़ाने पर इस बजट में फोकस करेगी।

बेरोजगारी और रोजगार सृजन इस वक्त देश में सबसे ज्यादा चर्चित मुद्दा है। इस बजट में इसलिए पीएलआई स्कीम, MSME सेक्टर और कुछ श्रम-प्रधान क्षेत्रों के लिए रोजगार-संबंधी प्रोत्साहन प्रस्तावों पर फोकस किया जाएगा।

Budget 2024 Job

ये भी पढ़ें- Railway Budget 2024: रेल बजट में सरकार क्या-क्या कर सकती है घोषणाएं? ट्रेन एक्सीडेंट बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा

MSME सेक्टर के लिए बजट में क्या-क्या?

🔴 रिपोर्ट की मानें तो सरकार ने अब तक जिस तरह से MSME सेक्टर के लिए योजनाएं चलाई हैं, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार के बजट में भी सरकार सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्योगों के लिए कुछ बड़ा घोषणा कर सकती है। सरकार इस सेक्टर को लेकर ज्यादा फोकस इसलिए है क्योंकि इस सेक्टर का रोजगार मुहैया कराने में बड़ा योगदान है।

🔴 देश की जीडीपी में MSME का करीब 30 फीसदी योगदान है। वहीं कई स्टार्टअप्स भी इसी सेक्टर का हिस्सा हैं। इसलिए सरकार इस बजट में MSME सेक्टर पर सबसे ज्यादा ध्यान देगी। ये सेक्टर सरकार को देश में बढ़ती बेरोजगारी की चुनौती से निपटने में मदद कर सकता है।

🔴 इसके अलावा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय भी सरकार से अतिरिक्त 5,000 करोड़ के फंड की मांग कर चुका है। मंत्रालय के मुताबिक इस फंड का इस्तेमाल मंत्रालय प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत आवेदनों को निपटाने के लिए करते हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत सरकार खादी और ग्रामोद्योग आयोग पर भी ध्यान देना चाहती है।

ये भी पढ़ें- Budget 2024: इस बजट में हेल्थ सेक्टर को सरकार से क्या-क्या है उम्मीदें? बुजुर्गों के लिए खास है प्लान

बजट में रोजगार बढ़ाने के लिए क्या-क्या किया जाएगा?

🔴 सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर, होटल इंडस्ट्री और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देगी, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ें। होटल इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर को बूस्ट करने से ज्यादा से ज्यादा लोगों को नौकरी मिल सकती है।

🔴 रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार पीएलआई और मनरेगा में ज्यादा फंड एलोकेट कर सकती है। वहीं पीएलआई योजनाओं में कई नए सेक्टर्स को भी शामिल किए जाने पर विचार किया जा रहा है। जिनमें जूते, कपड़ा, चमड़ा और खिलौना इंडस्ट्री शामिल हैं।

🔴 इस बार के बजट में सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो कंपोनेंट्स, ऑटोमोबाइल, फार्मा और आईटी हार्डवेयर जैसे सेक्टर में भी पीएलआई योजना के तहत ज्यादा फंड दे सकती है, ताकि अधिकांश लोगों को नौकरी का मौका मिले।

🔴 रियल एस्टेट में नौकरी के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार इसे भी मनरेगा से जोड़ सकती है। सरकार डिजिटल अर्थव्यवस्था पहलों के माध्यम से आर्थिक विस्तार को बढ़ावा देने पर भी विचार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+