Railway Budget 2024: रेल बजट में सरकार क्या-क्या कर सकती है घोषणाएं? ट्रेन एक्सीडेंट बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा
Railway Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट के साथ रेल बजट भी पेश करेंगी। रेल बजट की घोषणा 23 जुलाई 2024 को केंद्रीय बजट 2024-25 भाषण के दौरान ही की जाएगी। बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा। रेल बजट को लेकर भी इस बार जनता को काफी उम्मीदें हैं।
2024 के केंद्रीय बजट में भारतीय अर्थव्यवस्था के तीन मुख्य क्षेत्रों में से एक रेलवे उद्योग पर महत्वपूर्ण जोर दिए जाने की उम्मीद है। इस बार रेल बजट में भारतीय रेल के टिकट सस्ता होना, ट्रेनों की संख्या बढ़ाना, यात्री सुरक्षा और क्षमता पर अधिक ध्यान देना, पैसेंजर के ट्रैवल को सुविधाजनक बनाने पर फोकस किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे बजट में उपभोक्ता-केंद्रित मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा। इस बार के रेल बजट में सबसे बड़ा मुद्दा रेल हादसा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Budget 2024: इस बजट में हेल्थ सेक्टर को सरकार से क्या-क्या है उम्मीदें? बुजुर्गों के लिए खास है प्लान
Railway Budget 2024: रेल बजट में सरकार क्या-क्या कर सकती है घोषणाएं?
🔴 बजट 2024 में रेलवे क्षेत्र के कई पहलुओं पर खास ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। 2024 के अंतरिम बजट में रेल मंत्रालय को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.55 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, आगामी बजट में इस आवंटन में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। यह संभावित रूप से 3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जो इस क्षेत्र के लिए अब तक का सबसे अधिक आवंटन होगा।
🔴 अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा चुनाव के बाद 9 जून 2024 को रेल मंत्रालय का कार्यभार संभाला है। अश्विनी वैष्णव जब से रेल मंत्रालय संभाल रहे हैं, तब से देश में दर्जनों रेल हादसे हो चुके हैं। इस बार के रेल बजट में इन रेल हादसों को कैसे कंट्रोल किया जाए, सरकार इसपर फोकस करेगी।
🔴 इस बार के रेल बजट में भारतीय रेलवे के टिकटों को भी सस्ता करने की घोषणा की जा रही है। फरवरी 2024 में भारतीय रेलवे ने टिकट की कीमतों को कोरोना वायरस से पहले के स्तर पर ला दिया था। एक्सपर्ट को आगामी बजट में भी इसी तरह के कदम की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Education Budget 2024: कैसा होगा एजुकेशन बजट? निर्मला सीतारमण शिक्षा विभाग को क्या-क्या दे सकती हैं सौगात
🔴 रेल बजट में निर्मला सीतारमण के भाषण में ट्रेन के कोचों की संख्या बढ़ाने, मौजूदा ट्रेनों को अपग्रेड करने और नई वंदे भारत कैटेगरी जैसी घोषणाएं शामिल होने की संभावना है।
🔴 लोकसभा चुनावों के दौरान रेल मंत्रालय को विभिन्न सुरक्षा घटनाओं और जनरल डिब्बों में भीड़ के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसलिए इस बार के बजट में रेल दुर्घटनाओं को रोकने, रेल क्षमता का विस्तार करने और भीड़भाड़ को कम करने के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित करने की उम्मीद है।
🔴 सरकार से स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच सिस्टम पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है। विशेषज्ञ सुरक्षा उन्नयन, विशेष रूप से ट्रेन सुरक्षा प्रणालियों के नेटवर्क और रखरखाव पर ध्यान दिया जाएगा।
🔴 बजट 2024 के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेलवे में और सुविधाएं बढ़ाई जा सकती है। मार्च 2020 में भारतीय रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए ट्रेन किराए पर छूट बंद कर दी, जिससे उन्हें अन्य यात्रियों की तरह पूरा किराया देना पड़ा। इससे पहले, वरिष्ठ नागरिक रेलवे रियायत मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सभी श्रेणियों के लिए उपलब्ध थी। सरकार इसको फिर से लागू कर सकती है।
🔴बजट 2024 में बुनियादी ढांचे पर खर्च को प्राथमिकता दिए जाने की उम्मीद है। इस बजट में पटरियों के तेजी से विकास और पूरा होने, रोलिंग स्टॉक निर्माण और यात्री माल ढुलाई सेवाओं की डिलीवरी पर ध्यान केंद्रित किए जाने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications