Budget 2024: इस बजट में हेल्थ सेक्टर को सरकार से क्या-क्या है उम्मीदें? बुजुर्गों के लिए खास है प्लान
Budget 2024 Healthcare Sector: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस बार आम जनता को बजट में काफी उम्मीदें हैं। बजट के मुख्य क्षेत्रों में से एक स्वास्थ्य सेवाओं में छूट पर लोगों की नजरें रहती है।
बजट में हेल्थ सेक्टर को लेकर भी कई घोषणाएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य सेवा देश में तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है, लेकिन समाज के सभी वर्गों तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिए सरकार को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

ये भी पढे़ं- Education Budget 2024: कैसा होगा एजुकेशन बजट? निर्मला सीतारमण शिक्षा विभाग को क्या-क्या दे सकती हैं सौगात
आगामी केंद्रीय बजट में सस्ते इलाज से लेकर स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के पेशेवर विकास तक पर फोकस किया जाएगा। इस बजट में बुजुर्गों और महिलाओं के हेल्थ का भी खास ध्यान रखा जाएगा। हेल्थ सेक्टर से जुड़े बजट में सरकार कुछ ऐसे फैसले लेने की योजना बना रही है, जिसमें स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पर व्यापक सकारात्मक प्रभाव पड़े।
Budget 2024: बजट में हेल्थ केयर सेक्टर को क्या-क्या मिलेगा?
🔴हियरक्लियर इंडिया के संस्थापक और प्रबंध निदेशक विनीत नारंग ने कहा, ''भारत में बुजुर्गों की देखभाल के क्षेत्र में सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। हमारी बुजुर्गों की आबादी बढ़ रही है और 2050 तक यह 34.7 करोड़ तक पहुंच जाएगी। इस बढ़ती हुई बुजुर्ग आबादी को संभालने के लिए भारतीय हेल्थकेयर इकोसिस्टम को तैयार होने होगा। हम 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ देने के सरकारी प्रस्ताव के साथ पूरी तरह से जुड़े हुए हैं, जिसमें सालाना 5 लाख रुपये का अंशदायी योजना कवरेज शामिल है। यह एक बहुत जरूरी कदम है और इसे जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए।''
🔴 हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, कोरोना के बाद हेल्थ को लेकर लोगों में काफी उम्मीदें हैं। भारत में कोविड के बाद से हार्ट अटैक, डायबिटीज, कैंसर के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं। इस बजट में इसके रोकथाम को लेकर कुछ घोषाएं होनी चाहिए।
🔴 बुजुर्गों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य बीमा योजना (Health Insurance) लाने पर भी सरकार विचार कर सकती है।
🔴इनर व्हील क्लब की नेशनल सेक्रेटरी डॉक्टर उर्वशी मित्तल के मुताबिक, बजट में महिला के हेल्थ से जुड़ी कुछ घोषणाएं हो सकती हैं। महिलाओं को होने वाले सर्वाइकल कैंसर से लेकर ब्रेस्ट कैंसर तक के बेहतर इलाज पर फोकस किया जाएगा।
🔴सरकार से हेल्थ केयर सेक्टर से जुड़े एक्सपर्ट ने सरकार से गुजारिश की है कि, वह सभी वरिष्ठ नागरिकों को कवर करने के लिए आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना के विस्तार के अपने प्रस्ताव को लागू करे। इसमें बुजुर्ग रोगियों की घर में देखभाल की जरूरतों को भी शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज घर में देखभाल समय की जरूरत है और विशेष रूप से बढ़ती उम्र के साथ, घर पर स्वास्थ्य सेवा हमारे बुजुर्ग बुजुर्गों को बड़ी राहत देगी।
🔴 एक्सपर्ट का मानना है कि बजट में भारतीय डायग्नोस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ावा देने की जरूरत है। ये सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
🔴एक्सपर्ट ने हेल्थ सेक्टर में प्रवेश करने वाले नए स्टार्ट-अप के लिए विशेष राहत प्रदान करने और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए निजी बुनियादी ढांचा बनाने का अनुरोध किया है। मेडिकल उपकरण को विदेश से लाने के बजाए, र इसका निर्माण भारत में कराने पर बजट में जोर दिया जाएगा।
🔴हेल्थटेक प्लेटफॉर्म एनास्टोमोस की संस्थापक और प्रबंध निदेशक चंद्रिका कम्बम ने कहा, "हमें शिक्षा, करियर विकास और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के कौशल विकास में मौजूद अंतर को पाटने के लिए उदार वित्तीय आवंटन और निवेश की उम्मीद है।''
🔴 इस बजट में 'क्लिनिकल गवर्नेंस सिस्टम' पर कुछ ऐलान हो सकता है। जो क्लिनिकल प्रोटोकॉल के विकास, उनके कार्यान्वयन और परिणाम की निगरानी और देखभाल वितरण के मानकीकरण में मदद करता है।
FICCI के अध्यक्ष बोले- सरकार को स्वास्थ्य क्षेत्र पर जीडीपी का 2.5% खर्च करना चाहिए
संसद के बजट सत्र से पहले फिक्की स्वास्थ्य सेवा समिति के अध्यक्ष और महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के संस्थापक और मुख्य रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हर्ष महाजन ने कहा है कि सरकार को स्वास्थ्य क्षेत्र पर जीडीपी का 2.5% खर्च करना चाहिए
एएनआई से बात करते हुए महाजन ने कहा, "हम चाहते हैं कि सरकार स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पर सकल घरेलू उत्पाद का 2.5 प्रतिशत खर्च करने का अपना वादा पूरा करे, जैसा कि कई साल पहले वादा किया गया था। हमें यह समझना होगा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल करने के अलावा कई नौकरियां भी प्रदान करता है। इसलिए, सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवा में निवेश बढ़ाने से न केवल एक स्वस्थ समाज का निर्माण होगा, बल्कि पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।"












Click it and Unblock the Notifications