Union Budget 2023 Live Telecast: टीवी के अलावा भी देख सकेंगे बजट का सीधा प्रसारण, आपके पास है कई ऑप्शन

बजट का लाइव प्रसारण आप टीवी पर तो देख ही सकते हैं, लेकिन इसके अलावा भी आपके पास बहुत ऑप्शन हैं। साथ ही अगर आप टीवी से दूर हैं या ट्रेवल कर रहे हैं तो भी आप बजट का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

बजट 2023

Union Budget 2023 Live Telecast: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी यानी बुधवार को आम बजट पेश करेंगी। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आने वाले इस बजट पर हर किसी की नजर है। साथ ही लोगों को इस बार के बजट से काफी उम्मीदें भी हैं। वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण का यह पांचवां बजट है। वित्त मंत्री कल यानी बुधवार को सुबह 11 बजे से बजट पेश करेंगी। इस आम बजट को तैयार करने की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से ही शुरू हो गई थी।

हर कोई इस आम बजट को देखना चाहेंगे। साथ ही यह बजट अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी काफी खास है। केंद्र सरकार इस बजट के माध्यम से लोगों को अपनी तरफ रिझाने की पूरी कोशिश करेगी। इसलिए इस बजट पर सभी की नजरें बनी हुई हैं। बजट का आप लाइव प्रसारण भी देख सकते हैं। लेकिन सवाल यह है कि कहां और किस वक्त लाइव प्रसारण देख सकते हैं। तो हम आपको टाइमिंग और लाइव प्रसारण के माध्यम के बारे में बता रहे हैं।

Recommended Video

    Budget Session 2023 | President Droupadi Murmu Speech | Economic Survey 2023 | वनइंडिया हिंदी

    बजट का लाइव प्रसारण आप टीवी पर तो देख ही सकते हैं, लेकिन इसके अलावा भी आपके पास बहुत ऑप्शन हैं। साथ ही अगर आप टीवी से दूर हैं या ट्रेवल कर रहे हैं तो भी आप बजट का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। अगर टीवी पर बजट का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो इसे संसद टीवी और दूरदर्शन पर देखे सकते हैं। साथ ही इनके यूट्यूब चैनल पर भी लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

    इसके अलावा प्रेस इंन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने भी लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की है। पीआईबी बजट 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर करेगा। बिजनेस चैनल और जनरल न्यूज चैनल पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। यूट्यूब के माध्यम से भी आप लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। इसके अलावा यूनियन बजट मोबाइल ऐप के माध्यम से भी आप बजट देख सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- First Budget of India: कैसा था स्वतंत्र भारत का पहला वित्तीय बजट, जानें उससे जुड़े रोचक तथ्य

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+