वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने दी जानकारी- आज ही पेश होगा बजट, वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद पहुंचे

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के अध्यक्ष और सांसद ई. अहमद को मंगलवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद ई अहमद के निधन की वजह से बजट पेश करने पर अभी संशय बरकरार है। संसद की परंपरा के मुताबिक, किसी सदस्य के निधन पर शोकसभा के बाद कार्यवाही स्थगित कर दी जाती है। हालांकि बजट को ध्यान में रखते हुए सदन की कार्यवाही चलाने का फैसला लोकसभा अध्यक्ष पर है। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, ई. अहमद को श्रद्धांजलि देने के बाद बजट तय समय पर ही पेश होगा और बाद में कार्यवाही स्थगित की जाएगी।

तय समय पर पेश किया जाएगा बजट, राष्ट्रपति से मिल चुकी है मंजूरी

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के अध्यक्ष और सांसद ई. अहमद को मंगलवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ई. अहमद की मौत के बाद अब बजट पेश करने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि इसे एक दिन के लिए स्थगित किया जा सकता है। फिलहाल सूत्रों का कहना है कि बजट तय समय पर ही आएगा।

बजट सुबह 11 बजे पेश किया जाना है। बजट से जुड़े तमाम दस्तावेज संसद पहुंच चुके हैं और वित्त मंत्री अरुण जेटली भी घर से निकल चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, बजट तय समय पर ही पेश होगा इसके लिए राष्ट्रपति से मंजूरी मिल चुकी है। वहीं, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अशोक गंगवार ने बजट टलने के संकेत दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+